गर्मी में कौन-से ड्राई फ्रूट्स खाने चाहिए?

Best Dry Fruits for Summer: ड्राई फ्रूट्स सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। आपको अपनी रोज की डाइट में ड्राई फ्रूट्स जरूर शामिल करने चाहिए। गर्मी में भी ड्राई फ्रूट्स का सेवन किया जा सकता है। लेकिन, गर्मी में आपको ड्राई फ्रूट्स का सेवन भिगोकर ही करना चाहिए। आइए, जानते हैं गर्मी के लिए बेस्ट ड्राई फ्रूट्स-

26 May, 2025

Anju Rawat

बादाम

बादाम में विटामिन-ई, मैग्नीशियम, कैल्शियम और कॉपर समेत कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें आयरन और विटामिन बी भी होते हैं। आप गर्मी में रोजाना 4-5 भिगोए हुए बादाम का सेवन कर सकते हैं।

Source: Thehealthsite

किशमिश

आप गर्मी में किशमिश का सेवन भी कर सकते हैं। आप 6-7 किशमिश को रातभर भिगोकर रखें। सुबह खाली पेट इन्हें खा लें। किशमिश में आयरन, फाइबर, मैग्ननीशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए बेहद जरूरी होते हैं।

Source: Thehealthsite

काजू

काजू की तासीर गर्म होती है। इसलिए गर्मियों में आपको काजू का सेवन भिगोकर ही करना चाहिए। काजू सेहत के साथ ही, त्वचा और बालों के लिए भी फायदेमंद होते हैं।

Source: Thehealthsite

मखाना

मखाने की तासीर ठंडी होती है। इसलिए गर्मियों में मखाने का सेवन करना फायदेमंद होता है। आप गर्मी में रोजाना 15-20 रोस्टेड मखानों को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इससे हड्डियां मजबूत बनेंगी और पाचन में भी सुधार होगा।

Source: Thehealthsite

अंजीर

अंजीर की तासीर भी गर्म होती है। लेकिन, गर्मी के मौसम में आप इनका सेवन भिगोकर कर सकते हैं। रोजाना 1-2 अंजीर खाना सेहत के लिए बेहद फायेदमंद होता है। इसमें आयरन अधिक होता है, जिससे खून की कमी पूरी होती है।

Source: Thehealthsite

अखरोट

अखरोट की तासीर बेहद गर्म होती है। इसलिए आपको गर्मियों में पानी में भीगे हुए अखरोट का ही सेवन करना चाहिए। अखरोट ओमेगा-3 फैटी एसिड का अच्छा सोर्स होता है, जो ब्रेन और हार्ट हेल्थ के लिए जरूरी होता है।

Source: Thehealthsite

खुबानी

गर्मी के मौसम में खुबानी का सेवन भी भिगोकर किया जा सकता है। खुबानी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यह विटामिन्स और मिनरल्स का अच्छा सोर्स होता है। खुबानी इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करता है।

Source: Thehealthsite

Disclaimer

प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: क्या गर्मियों में ड्राई फ्रूट्स खाने चाहिए?

अगली वेब स्टोरी