भगवान श्रीकृष्ण को लगाएं ये 10 स्वादिष्ट और हेल्दी भोग

जन्माष्टमी के मौके पर आप भगवान श्रीकृष्ण को कई तरह के स्वादिष्ट पकवानों का भोग लगा सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ स्वादिष्ट और हेल्दी रेसिपीज-

07 Sep, 2023

Kishori Mishra

माखन मिश्री

फ्रेश मलाई में ठंडा पानी या बर्फ डालकर माखन निकाला जाता है, जिसके ऊपर मिश्री और केसर डालकर भोग लगाते हैं।

Source: Thehealthsite

मखाना खीर

मखाना को रोस्ट करके दरदरा पीसकर इसमें दूध और कई तरह के ड्राईफ्रूट्स को मिक्स करके तैयार किया जाता है।

Source: Thehealthsite

चरणामृत/पंचामृत

इसे ताजा दूध, दही, घी, शहद, चीनी या गुड़, तुलसी के पत्तों और मखाने से बनाया जाता है।

Source: Thehealthsite

गोपालकला

इसे फेटे हुए चावल, खीरा, नारियल, दही, घी, चीनी और भुने हुए जीरे से बनाया जाता है। सभी सामग्रियों को मिलाने के बाद भगवान कृष्ण को अर्पित किया जाता है।

Source: Thehealthsite

दूध और शहद

गाय के दूध में शहद को मिक्स करके इसमें तुलसी की पत्तियां डालकर श्रीकृष्ण को भोग लगाई जाती है।

Source: Thehealthsite

गुलाब जामुन

खोया, मैदा, इलायची, काजू, गुलाब जल, चीनी की चाशनी और केसर के कुछ धागों से बना गुलाब जामुन बनाकर भगवान कृष्ण को रबड़ी के साथ भोग लगाया जाता है।

Source: Thehealthsite

धनिया पंजीरी

मिश्री, धनिया का पाउडर और ढेर सारे ड्राईफ्रूट्स से बना धनिया का पंजीरी श्रीकृष्ण को मुख्य रूप से भोग लगाया जाता है।

Source: Thehealthsite

साबूदाना खिचड़ी

भीगे हुए साबूदाने में हरी मिर्च, रोस्टेड मूंगफली, सेंधा नमक, टमाटर और घी डालकर इसे तैयार किया जाता है।

Source: Thehealthsite

रवा लड्डू

इस लड्डू को बनाने के लिए भुने हुए रवा, कसा हुआ नारियल, सूखे मेवे और मेवे, चीनी और ढेर सारे घी का इस्तेमाल किया जाता है।

Source: Thehealthsite

मखाना पाग

इसे तैयार करने के लिए मखाना, दूध, घी और पिसी चीनी का उपयोग किया जाता है।

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: शिवलिंग से प्रेरित ये 10 नाम जो बच्चे पर रखेंगे महादेव की कृपा

अगली वेब स्टोरी