Poppy Seeds with Milk Benefits: खसखस में कैल्शियम, प्रोटीन, मैग्नीशियम, जिंक और कॉपर अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। आप इसका सेवन दूध के साथ कर सकते हैं। दूध के साथ खसखस खाने से शरीर को कई लाभ मिलते हैं।
28 Apr, 2025
दूध के साथ खसखस खाने से वेट गेन में मदद मिलती है। खसखस और दूध, दोनों में प्रोटीन होता है। इनका एक साथ सेवन करने से मसल्स गेन होता है और वजन बढ़ता है।
Source: Thehealthsiteखसखस में कैल्शियम अधिक मात्रा में होता है। अगर आप दूध के साथ खसखस का सेवन करेंगे, तो इससे हड्डियां मजबूत बनेंगी। दूध और खसखस का सेवन करने से जोड़ों के दर्द में भी आराम मिलता है।
Source: Thehealthsiteअगर आपको कब्ज की समस्या रहती है, तो आप दूध के साथ खसखस का सेवन कर सकते हैं। इससे पाचन-तंत्र मजबूत बनता है। खसखस में फाइबर होता है, जो कब्ज और गैस जैसी समस्याओं से छुटकारा दिलाता है।
Source: Thehealthsiteखसखस और दूध को एक साथ लेने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। दूध के साथ खसखस खाने से कई रोगों से बचाव होता है।
Source: Thehealthsiteखसखस वाला दूध पीने से त्वचा को भी लाभ मिलता है। इस दूध को पीने से त्वचा का निखार बढ़ता है। आप स्किन से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं।
Source: Thehealthsiteइसके लिए आप एक गिलास दूध लें और इसमें 1-2 चम्मच खसखस के बीज डालें। अब इसे अच्छी तरह से उबालें और फिर इसका सेवन करें। आप रोज रात को सोते समय खसखस वाला दूध पी सकते हैं।
Source: Thehealthsiteहमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।
Source: Thehealthsiteपढ़ने के लिए धन्यवाद!