खाली पेट धनिया और पुदीने का जूस पीने से क्या होता है?

Dhaniya Pudina Juice Benefits in Hindi: धनिया और पुदीने की पत्तियों का जूस सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। आप रोज सुबह खाली पेट इस जूस का सेवन कर सकते हैं। यह त्वचा के लिए भी लाभकारी होता है।

24 Feb, 2025

Anju Rawat

1. पाचन क्रिया होगी दुरुस्त

धनिया और पुदीने का जूस पीने से पाचन क्रिया दुरुस्त होती है। इस जूस को पीने से पेट की जलन शांत होती है। इस जूस को पीने से गैस, एसिडिटी और कब्ज जैसी समस्याएं ठीक होती हैं।

Source: Thehealthsite

2. त्वचा की खूबसूरती बढ़ाए

धनिया और पुदीने का जूस स्किन के लिए भी फायदेमंद होता है। अगर आप रोज इस जूस का सेवन करेंगे, तो इससे त्वचा का निखार बढ़ेगा। इस जूस को पीने से दाग-धब्बों और मुंहासों से छुटकारा मिलेगा।

Source: Thehealthsite

3. यूटीआई में फायदेमंद

अगर आपको बार-बार यूटीआई की दिक्कत हो जाती है, तो ऐसे में धनिया और पुदीने का जूस पीना लाभकारी होता है। धनिया और पुदीने का जूस पीने से पेशाब में होने वाली जलन और दर्द से राहत मिलती है।

Source: Thehealthsite

4. वेट लॉस में फायदेमंद

अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में धनिया और पुदीने का जूस जरूर पिएं। इस जूस को पीने से कैलोरी और फैट बर्न होता है। धनिया और पुदीने का जूस बेली फैट को बर्न करता है।

Source: Thehealthsite

5. शरीर से टॉक्सिंस निकाले

धनिया और पुदीने का जूस पीने से शरीर में जमा विषैले पदार्थ बाहर निकल जाते हैं। इस जूस को पीने से बॉडी डिटॉक्स होती है।

Source: Thehealthsite

पुदीना और धनिया का जूस कैसे बनाएं?- Dhania Pudhine ke Juice Kaise Banaye

इसके लिए आप धनिया और पुदीने की पत्तियों को अच्छी तरह से धो लें। अब इन पत्तियों को बारीक पीस लें। इसका रस निकालें। धनिया और पुदीने का रस एक गिलास में डालें। इसमें सेंधा नमक और नींबू का रस मिलाएं। आप रोज सुबह खाली पेट इस जूस का सेवन कर सकते हैं।

Source: Thehealthsite

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: शिवलिंग से प्रेरित ये 10 नाम जो बच्चे पर रखेंगे महादेव की कृपा

अगली वेब स्टोरी