Benefits Of Drinking Buransh Juice: बुरांश का जूस सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यह बुरांश के फूल से बनता है, जो उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी क्षेत्रों में पाया जाता है। यह हार्ट हेल्थ के लिए लाभकारी होता है।
13 Jun, 2025
बुरांश की तासीर ठंडी होती है। इस जूस को पीने से शरीर को ठंडक मिलती है। यह लू यानी हीटस्ट्रोक से भी बचाता है।
Source: Thehealthsiteबुरांश के जूस में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाए रखते हैं। इस जूस को पीने से ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है।
Source: Thehealthsiteगर्मी में पसीना अधिक निकलता है, जिससे डिहाइड्रेशन हो जाता है। ऐसे में बुरांश का जूस पीना फायदेमंद होता है। इससे बॉडी हाइड्रेट रहती है।
Source: Thehealthsiteबुरांश के जूस में कई तरह के विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद करते हैं।
Source: Thehealthsiteबुरांश का जूस त्वचा को ग्लोइंग और हेल्दी बनाता है। यह अंदर से शरीर को डिटॉक्स करता है।
Source: Thehealthsiteगर्मियों में थकावट आम है। ऐसे में बुंराश का जूस पिया जा सकता है। इससे शरीर को एनर्जी मिलती है। शरीर की थकान और कमजोरी दूर होती है।
Source: Thehealthsiteप्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
Source: Thehealthsiteपढ़ने के लिए धन्यवाद!