सुबह खाली पेट लौकी का जूस पीने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। इसके नियमित सेवन से कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। आइए, जानते हैं इसके स्वास्थ्य लाभों के बारे में विस्तार से -
12 Jul, 2024
लौकी के जूस में विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करते हैं। इससे आप कई तरह के संक्रमण और बीमारियों की चपेट में आने से बच सकते हैं।
Source: Thehealthsiteसुबह खाली पेट लौकी के जूस का सेवन करने से शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद मिलती है। इससे बॉडी डिटॉक्स होती है।
Source: Thehealthsiteलौकी के जूस में कैलोरी काफी कम मात्रा में होती है। वहीं, इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो वजन कम करने में मदद करता है।
Source: Thehealthsiteसुबह खाली पेट लौकी के जूस का सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में मदद मिलती है।
Source: Thehealthsiteलौकी के जूस में फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसके नियमित सेवन से कब्ज और एसिडिटी की की समस्या से राहत मिल सकती है।
Source: Thehealthsiteलौकी के जूस में पानी की मात्रा अधिक होती है, जिससे शरीर हाइड्रेटेड रहता है। इसके सेवन से शरीर में डिहाइड्रेशन की समस्या नहीं होती है।
Source: Thehealthsiteलौकी के जूस का सेवन करने से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम करने में मदद मिलती है। साथ ही, गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद मिलती है। इससे हृदय रोगों का जोखिम कम होता है।
Source: Thehealthsiteलौकी का जूस मूत्रवर्धक होता है, जिससे बार-बार पेशाब आता है और विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं। इसके नियमित सेवन से यूटीआई और पेशाब की समस्याओं से राहत मिल सकती है।
Source: Thehealthsiteपढ़ने के लिए धन्यवाद!