Kaju Badam Kismis ke Fayde: बादाम, काजू और किशमिश सभी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। आप इनका सेवन शेक बनाकर कर सकते हैं। रोजाना बादाम, काजू और किशमिश का शेक पीने से कई लाभ मिलते हैं। आप रोज सुबह इसका सेवन कर सकते हैं। आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं बादाम, काजू और किशमिश का शेक पीने के फायदे-
15 Apr, 2025
अगर आप दुबले-पतले हैं, तो वजन बढ़ाने के लिए काजू, बादाम और किशमिश का शेक पी सकते हैं। इस शेक को पीने से वेट गेन में मदद मिलती है। वजन बढ़ाने के लिए आप वर्कआउट से पहले इस शेक का सेवन कर सकते हैं।
Source: Thehealthsiteबादाम, काजू और किशमिश, सभी कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। ये तत्व हड्डियों को मजबूती प्रदान करते हैं। रोजाना इस शेक को पीने से हड्डियां मजबूत बनेंगी और जोड़ों के दर्द से राहत मिलेगी।
Source: Thehealthsiteकिशमिश में आयरन होता है। खून की कमी पूरी करने के लिए आप बादाम, काजू और किशमिश का शेक पी सकते हैं। इस शेक को पीने से आयरन और हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है। इससे खून की कमी दूर होती है और शरीर को ताकत मिलती है।
Source: Thehealthsiteअगर आप थकान और कमजोरी का अनुभव करते हैं, तो बादाम, काजू और किशमिश शेक का सेवन कर सकते हैं। इस शेक को पीने से शरीर को ऊर्जा मिलती है। इससे थकान दूर होती है और आप स्वस्थ महसूस करते हैं।
Source: Thehealthsiteबादाम, काजू और किशमिश का शेक पीने से त्वचा से जुड़ी समस्याएं भी दूर होती हैं। इस शेक को पीने से त्वचा का निखार बढ़ता है। इस शेक को पीने से शरीर को पोषण मिलता है। इसका असर त्वचा और बालों पर देखने को मिलता है।
Source: Thehealthsiteइसके लिए आप एक गिलास दूध में बादाम, काजू और किशमिश डालें। इसे अच्छी तरह से ग्राइंड कर लें। आप इसमें केला या कोई दूसरा फल भी डाल सकते हैं। रोज सुबह नाश्ते में इस शेक को पीना ज्यादा लाभकारी होता है।
Source: Thehealthsiteअस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
Source: Thehealthsiteपढ़ने के लिए धन्यवाद!