जौ के बारे में आपने खूब सुना होगा लेकिन इसके फायदों के बारे में आपको बिल्कुल पता नहीं होगा। आइए आपको बताते हैं जौ से बने हेल्दी नाश्तों के बारे में।
18 Nov, 2022
जौ में मौजूद फाइबर, विटामिन बी और मिनरल्स आपके पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के साथ-साथ इम्यूनिटी को बूस्ट करते हैं और नसों के लिए फायदेमंद होते हैं।
Source: Thehealthsiteजौ में मौजूद फाइटोकैमिकल्स न सिर्फ आपके शरीर में मौजूद सेल्स को सुरक्षित रखते हैं बल्कि डीएनए को होने वाले नुकसान से भी बचाते हैं।
Source: Thehealthsiteजौ में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी और कैंसर रोधी गुण आपको कई क्रोनिक बीमारियों जैसे कैंसर और शरीर में सूजन को कम करने में मदद करते हैं।
Source: Thehealthsiteआपको जौ के फायदे लेने के लिए इसे सुबह के वक्त खाने की जरूरत है। आइए आपको बताते हैं कि आप किन तरीकों से जौ का इस्तेमाल नाश्ते में कर सकते हैं।
Source: Thehealthsiteजौ की खिचड़ी को लंबे वक्त तक फुल रखने के साथ-साथ जरूरी पौष्टिक गुण देने का काम करती है। सिर्फ 10 मिनट में बनने वाली खिचड़ी आप सुबह आसानी से खा सकते हैं।
Source: Thehealthsiteजौ का उपमा अगर सब्जियों से भरा हुआ हो तो फिर क्या ही कहने। कूकर की सिर्फ 2 से 3 सीटियों में बनने वाला उपमा आपको जरूरी पोषण के साथ-साथ फुल रखने में मदद करता है।
Source: Thehealthsiteजौ का दलिया बनाते वक्त आप इसमें दालचीनी का यूज कर सकते हैं। भले इसे बनने में 30 से 40 मिनट लगते हैं लेकिन इसमें दूध, शुगर का इस्तेमाल आपको हेल्दी बनाए रखने में मदद कर सकता है।
Source: Thehealthsiteजी हां, जौ की स्मूदी आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकती है। इसमें आटा, शहद और बादाम दूध के साथ फल आपकी सेहत के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं है।
Source: Thehealthsiteजौ पैनकेक उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जिन्हें मीठे की बहुत ज्यादा क्रेविंग होती है। आप इसमें मीठे की जगह शहद का प्रयोग कर सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगा।
Source: Thehealthsiteपढ़ने के लिए धन्यवाद!