Garmi me Bael ka Sharbat Pine ke Fayde: बेल का शरबत सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। आपको अपनी समर डाइट में इसे जरूर शामिल करना चाहिए। आप इस शरबत को घर पर आसानी से बना सकते हैं। आइए, जानते हैं गर्मी में इसे पीने के फायदे-
27 Apr, 2025
बेल का शरबत घर पर आसानी से बनाया जा सकता है। आप बेल को अच्छी तरह धोकर छील लें और इसके बीज निकाल लें। इसे बेल को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटें और ब्लैंडर जार में डालें। इसमें पानी मिलाएं और फिर ग्राइंड कर लें। फिर इस शरबत को छानकर पी लें।
Source: Thehealthsiteबेल की तासीर ठंडी होती है। अगर आपको गर्मी की वजह से पेट में जलन होती है, तो आप बेल के शरबत का सेवन कर सकते हैं। इससे जलन शांत होगी और पेट को ठंडक मिलेगी।
Source: Thehealthsiteबेल का शरबत पीने से शरीर को ठंडक मिलती है। इसलिए गर्मियों में आपको इसका सेवन जरूर करना चाहिए। आप शरीर को ठंडा रखने के लिए सुबह खाली पेट बेल का शरबत पी सकते हैं।
Source: Thehealthsiteबेल में पानी की मात्रा अधिक होती है। अगर आप इसका शरबत पिएंगे, तो इससे शरीर हाइड्रेटेड रहेगा। बेल का शरबत पानी की कमी भी दूर करता है।
Source: Thehealthsiteबेल का शरबत पाचन-तंत्र के लिए भी फायदेमंद होता है। इसमें फाइबर होता है, जो पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करता है। बेल का शरबत पीने से कब्ज जैसी समस्याओं से राहत मिलती है।
Source: Thehealthsiteगर्मियों में लू की वजह से तबीयत खराब होने लगती है। बेल का शरबत लू से बचाने में मदद करता है। अगर आप रोज बेल का शरबत पिएंगे, तो इससे लू का खतरा काफी कम होगा।
Source: Thehealthsiteहमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।
Source: Thehealthsiteपढ़ने के लिए धन्यवाद!