तरबूज खाते समय न करें ये 6 गलतियां, वरना खराब होगी तबीयत

गर्मियों में अधिकतर लोगों को तरबूज खाना पसंद होता है। तरबूज सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यह पेट को ठंडक पहुंचाता है और गर्मी को शांत करता है। तरबूज खाने से फ्रेशनेस फील होती है। लेकिन, तरबूज खाते समय आपको कुछ गलतियां करने से बचना चाहिए।

27 Apr, 2025

Anju Rawat

खाली पेट न खाएं तरबूज

तरबूज का सेवन खाली पेट बिल्कुल नहीं करना चाहिए। इससे आपको पेट में दर्द, एसिडिटी, गैस, कब्ज और ब्लोटिंग जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इससे आपका डाइजेशन खराब हो सकता है। खाली पेट तरबूज खाने से शुगर भी बढ़ सकता है।

Source: Thehealthsite

फ्रिज से निकला तरबूज न खाएं

फ्रिज से तुरंत निकालकर तरबूज न खाएं। इससे ठंड लगती है। आपको सर्दी-जुकाम हो सकता है। खासकर, बच्चों और बुजुर्गों को फ्रिज से निकला हुआ तरबूज न खिलाएं।

Source: Thehealthsite

रात में न खाएं तरबूज

आपको रात के समय भी तरबूज का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे मेटाबॉलिज्म प्रभावित हो सकता है। रात में तरबूज खाने से आपको कफ दोष भी बढ़ सकता है।

Source: Thehealthsite

खाने के साथ न खाएं तरबूज

अगर आपने हैवी मील लिया है, तो तरबूज का सेवन बिल्कुल न करें। हैवी मील्स के साथ तरबूज खाने से पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। इससे आपको ओवरइटिंग हो सकती है। आप खाने से 1 घंटे पहले तरबूज खा सकते हैं।

Source: Thehealthsite

दूध के साथ न खाएं तरबूज

दूध के साथ तरबूज खाने की गलती बिल्कुल न करें। इससे आपका पाचन-तंत्र बुरी तरह से गड़बड़ा सकता है। इतना ही नहीं, डेयरी प्रोडक्ट्स के साथ भी तरबूज खाने से बचना चाहिए।

Source: Thehealthsite

ज्यादा न खाएं तरबूज

कई लोग तरबूज का सेवन ज्यादा मात्रा में कर लेते हैं। आपको भूलकर भी तरबूज का ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए। इसमें हाई फ्रुक्टोज होता है, जो गैस और ब्लोटिंग का कारण बन सकता है। इससे पाचन क्रिया प्रभावित हो सकती है।

Source: Thehealthsite

Disclaimer

हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: पेट को ठंडा रखने के लिए क्या खाएं?

अगली वेब स्टोरी