Foods That Can Harm Male Fertility: कुछ फूड्स स्पर्म हेल्थ और फर्टिलिटी को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इनके नियमित सेवन से स्पर्म काउंट और क्वालिटी में कमी आ सकती है। आइए, जानते हैं इनके बारे में -
25 Oct, 2023
स्पर्म काउंट में कमी के कारण पुरुषों की फर्टिलिटी प्रभावित हो सकती है। इसकी वजह से पुरुषों को बांझपन समेत कई अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
Source: Thehealthsiteप्रोसेस्ड मीट के सेवन से स्पर्म काउंट कम हो सकता है। साथ ही, स्पर्म क्वालिटी और मूवमेंट में भी कमी आ सकती है। इसमें हॉट डॉग, सलामी, बीफ और बेकन आदि शामिल हैं।
Source: Thehealthsiteसोया और सोया से बने प्रोडक्ट्स के ज्यादा सेवन से स्पर्म काउंट कम हो सकता है। इससे पुरुषों की प्रजनन क्षमता प्रभावित हो सकती है।
Source: Thehealthsiteफुल फैट दूध और डेयरी प्रोडक्ट्स के अधिक सेवन से स्पर्म काउंट में कमी आ सकती है। साथ ही, स्पर्म का आकार और टेक्सचर भी प्रभावित हो सकता है।
Source: Thehealthsiteचाय-कॉफी जैसी कैफीन युक्त चीजों के ज्यादा सेवन से स्पर्म काउंट कम हो सकता है। इससे पुरुषों की फर्टिलिटी को नुकसान पहुंच सकता है।
Source: Thehealthsiteजिन फूड्स में ट्रांस फैट की मात्रा ज्यादा होती है, उनके अधिक सेवन से स्पर्म काउंट और फर्टिलिटी को नुकसान पहुंच सकता है।
Source: Thehealthsiteज्यादा शुगर या कार्बोनेटेड ड्रिंक्स पीने से स्पर्म काउंट और स्पर्म क्वालिटी को नुकसान पहुंच सकता है। इससे स्पर्म की मूवमेंट में भी कमी आ सकती है।
Source: Thehealthsiteरात को सोने से पहले लहसुन की एक कली खाने से स्पर्म काउंट बढ़ाने में मदद मिल सकती है। साथ ही, स्पर्म क्वालिटी में भी सुधार हो सकता है।
Source: Thehealthsiteपढ़ने के लिए धन्यवाद!