कई प्रकार के आटे हैं जो प्रोटीन की अच्छी मात्रा प्रदान करते हैं। आइए जानते हैं उन आटो के बारे में जो आपके आहार में प्रोटीन की मात्रा को बढ़ा सकते हैं।
23 Oct, 2024
प्रोटीन हमारी सेहत के लिए बेहद महत्वपूर्ण है और इसे आहार में शामिल करना बेहद जरूरी माना जाता है।
Source: Thehealthsiteसोयाबीन के आटे में प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, और फ़ॉस्फ़ोरस जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं।
Source: Thehealthsiteबेसन यानी चने के आटे में प्रोटीन तो होता ही है, इसके अलावा कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, पोटैशियम, कैल्शियम की भी कोई कमी नहीं होती, ये सारे तत्व हार्ट सहित कई बीमारियों से हमें बचाते हैं।
Source: Thehealthsiteमूंगफली के आटे में प्रोटीन और हेल्दी फैट्स की अच्छी मात्रा होती है यह स्वाद में भी बेहतर होता है और कई प्रकार की रेसिपीज में उपयोग किया जा सकता है।
Source: Thehealthsiteग्लूटन-फ्री होने के साथ, क्विनोआ आटा प्रोटीन का अच्छा स्रोत है, इसमें फाइबर, विटामिन्स और खनिज भी होते हैं, जो सेहत के लिए लाभकारी होते हैं।
Source: Thehealthsiteअलसी के आटे में प्रोटीन के साथ ओमेगा-3 फैटी एसिड्स भी होते हैं, जो हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं।
Source: Thehealthsiteबादाम के आटे में गेहूं के आटे से ज्यादा फ़ाइबर होता है, इससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है और ज्यादा खाने से बचा जा सकता है।
Source: Thehealthsiteनारियल आटा प्रोटीन से भरपूर होता है और इसके सेवन से न सिर्फ प्रोटीन की पूर्ति होती है, बल्कि यह स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है।
Source: Thehealthsiteपढ़ने के लिए धन्यवाद!