आंवला और सेब दोनों ही सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। जब इनका जूस एक साथ पिया जाता है, तो इसके लाभ और भी बढ़ जाते हैं। अगर आप इस जूस को रोज पीते हैं, तो आपको कई बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है।
20 Feb, 2025
आंवला में भरपूर विटामिन सी होता है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाता है। सेब में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। अगर आप रोज इस जूस पीते हैं, तो सर्दी-जुकाम और संक्रमण से बच सकते हैं।
Source: Thehealthsiteआंवला और सेब का जूस पीने से पेट से जुड़ी समस्याएं ठीक होती हैं। इस जूस में फाइबर होता है, जो पाचन-तंत्र को सही रखने में मदद करता है। इस जूस को पीने से गैस, कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत मिलती है।
Source: Thehealthsiteइस जूस को पीने से त्वचा पर निखार आता है। साथ ही, बाल मजबूत और घने बनते हैं। आंवला बालों की ग्रोथ बढ़ाने में मदद करता है। इस जूस को पीने से त्वचा और बालों से जुड़ी कई समस्याएं ठीक होती हैं।
Source: Thehealthsiteसेब में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं। आंवला हृदय को स्वस्थ रखने और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में सहायक होता है। हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाए रखने के लिए आप इस जूस का रोजाना सेवन कर सकते हैं।
Source: Thehealthsiteसेब और आंवले का जूस शरीर को डिटॉक्स करता है। इस जूस को पीने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है। अगर आप मोटापे से जूझ रहे हैं, तो ये जूस आपके लिए रामबाण सबित हो सकता है।
Source: Thehealthsiteआंवला में विटामिन-ए होता है, जो आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करता है। इस जूस को पीने से आंखें स्वस्थ रहती हैं।
Source: Thehealthsiteसेब और आंवला दोनों ही डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद हैं। इस जूस को पीने से ब्लड शुगर लेवल संतुलित रहता है। डायबिटीज रोगी रोज सुबह इस जूस का सेवन कर सकते हैं।
Source: Thehealthsiteपढ़ने के लिए धन्यवाद!