सदी के महानायक और मेगास्टार अमिताभ बच्चन 11 अक्टूबर को अपना 81वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं। अमिताभ 11 अक्टूबर को 80 साल के पूरे होंगे।
10 Oct, 2022
अमिताभ बच्चन को फिल्म इंडस्ट्री में 40 से ज्यादा साल हो चुके हैं और इन 40 वर्षों में एक से एक दम दार हिट फिल्म दे चुके हैं। आलम ये है कि अमिताभ अभी भी फिल्मों में लगातार काम कर रहे हैं।
Source: Thehealthsiteफिल्म, ऐड फिल्म्स, कौन बनेगा करोड़पति जैसे हिट शो को होस्ट करने वाले अमिताभ इस उम्र में भी काफी एक्टिव हैं, जिसके पीछे कहीं न कहीं उनकी डाइट और फिटनेस भी काबिल-ए-तारीफ है। आइए जानते हैं उनका रूटीन।
Source: Thehealthsiteअमिताभ सुबह उठने के बाद वर्कआउट करते हैं, जिसके बाद उन्हें खजूर, सेब और केले खाना पसंद है। नाश्ते में अमिताभ दलिया, अंडा, दूध, बादाम जैसी देसी चीजों का सेवन करते हैं।
Source: Thehealthsiteअमिताभ बच्चन को सुबह नाश्ते में आंवले का जूस, नारियल पानी, खजूर और तुलसी की पत्तियों का सेवन करना पसंद है, जो शरीर को हेल्दी और उन्हें एक्टिव रखने में मदद करती है।
Source: Thehealthsiteअमिताभ लंच में सादा भोजन करना पसंद करते हैं। अमिताभ की लंच की थाली में दाल, सब्जियां और रोटी शामिल हैं।
Source: Thehealthsiteअमिताभ रात का हल्का खाना खाते हैं और उन्हें वक्त पर यानी जल्दी भोजन करना पसंद है। रात के खाने में शामिल है सूप या पनीर भुर्जी।
Source: Thehealthsiteखाना खाने के बाद या फिर अमिताभ कभी भी लगातार एक जगह नहीं बैठते हैं। उन्हें हर 20 मिनट के बाद वॉक करनी होती है, जिससे उनके शरीर में ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहता है।
Source: Thehealthsiteअमिताभ बच्चन टीबी, लिवर सिरोसिस और तो और 75 फीसदी लिवर डैमेज तक जैसी परेशानियों का शिकार हो चुके हैं। इतना ही नहीं अमिताम को कोरोना भी हुआ था और वह मायस्थेनिया ग्रेविस ऑटो इम्यून डिजीज से भी पीड़ित हैं।
Source: Thehealthsiteउम्र के साथ-साथ बीमारियों की वजह से अमिताभ सिगरेट और शराब को हाथ भी नहीं लगाते हैं। इतना ही नहीं अमिताभ शाकाहारी भोजन करते हैं और वर्कआउट करना पसंद करते हैं।
Source: Thehealthsiteपढ़ने के लिए धन्यवाद!