अदरक का पानी पीने का सही समय क्या है?

इंडियन किचन में अदरक का कई तरह से इस्तेमाल किया जाता है। आइए जानते हैं अदरक का पानी पीने का सही समय और तरीका क्या होता है।

06 Jan, 2025

Vishal Giri

सुबह खाली पेट अदरक का पानी पीना

अदरक में मौजूद जिंजरोल नामक प्राकृतिक घटक, पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है।

Source: Thehealthsite

खाने के बाद

खाने के बाद अदरक का पानी पीने से पाचन में सुधार होता है और यह पेट की सूजन को कम करने में मदद करता है।

Source: Thehealthsite

वर्कआउट से पहले

अगर आप वर्कआउट करने जा रहे हैं, तो अदरक का पानी ऊर्जा को बढ़ा सकता है और शरीर में गर्मी पैदा कर सकता है।

Source: Thehealthsite

सर्दी और खांसी के दौरान

अगर आप सर्दी या खांसी से जूझ रहे हैं, तो दिन के किसी भी समय अदरक का पानी पीने से गले की खराश और जुकाम को कम करने में मदद मिलती है।

Source: Thehealthsite

रात को सोने से पहले

सोने से पहले अदरक का पानी पीने से रात में अच्छी नींद आती है।

Source: Thehealthsite

स्ट्रेस और चिंता के दौरान

जब आप मानसिक तनाव या चिंता महसूस कर रहे हों, तब अदरक का पानी पीने से मानसिक शांति मिलती है।

Source: Thehealthsite

वजन घटाने के लिए

यदि आप वजन घटाने का प्रयास कर रहे हैं तो अदरक का पानी खाने से पहले या दिनभर छोटे-छोटे अंतरालों में पीने से मेटाबोलिज्म तेज होता है, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है।

Source: Thehealthsite

भोजन से 20 मिनट पहले

भोजन से पहले अदरक का पानी पीने से आपके पाचन एंजाइम सक्रिय होते हैं, जिससे भोजन का पाचन आसानी से होता है, यह पेट की गैस और अपच को भी दूर करने में मदद करता है।

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: बासी मुंह अदरक का पानी पीने से क्या होता है?

अगली वेब स्टोरी