दुनिया के 9 सबसे Nutritious फूड्स

हेल्दी रहने के लिए हेल्दी खाना जरूरी है। आइए आपको बताते हैं दुनिया के 9 सबसे हेल्दी फूड्स के बारे में।

24 Jan, 2023

Jitendra Gupta

एवोकाडो

1 एवोकाडो 3 ग्राम प्रोटीन से भरा होता है। विटामिन बी कॉम्पलेक्स के साथ-साथ विटामिन सी, के और ई से भरपूर एवोकाडो फोलेट, मैग्नीशियम, कॉपर से भरा होता है।

Source: Thehealthsite

सैल्मन

ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर सैल्मन हाई क्वालिटी प्रोटीन, सेलेनियम, पोटेशियम और विटामिन बी का प्रचुर भंडार है। इसमें विटामिन डी और ई भी होता है।

Source: Thehealthsite

दाल

दाल, डाइटरी फाइबर के साथ लो कैलोरी फूड है। साथ ही इसमें प्लांट बेस्ट प्रोटीन के साथ कॉम्पलेक्स कार्ब भी होते हैं। इसके अलावा ये कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट से भरी हुई होती है।

Source: Thehealthsite

अंडे

अंडे में ऐसे गुण होते हैं, जो इंसान की हर जरूरत को पूरा करते हैं। इसमें प्रोटीन के साथ-साथ विटामिन डी और मैग्निशियम भी होता है, जो इम्यूनिटी बूस्ट करता है।

Source: Thehealthsite

आलू

आलू, विटामिन सी से भरा हुआ होता है। इसमें विटामिन सी, विटामिन बी, आयरन, पोटेशियम, मैग्नीशियम, कॉपर और मैग्नीज होता है, जो आपके लिए बहुचत फायदेमद होता है।

Source: Thehealthsite

बेरी

ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी, रास्पबेरी जैसी बेरी एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती हैं। इसके अलावा इसमें विटामिन सी, के और फोलेट होता है। बेरी ब्लड शुगर के लिए अच्छी है।

Source: Thehealthsite

नट्स

नट्स ढेर सारे फायदों का भंडार है। इसमें विटामिन ई, के, बी1, बी9 होता है, जो हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी है। इसमें पोटेशियम, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट भी होता है।

Source: Thehealthsite

लहसुन

लहसुन में एलिसिन नाम का यौगिक होता है, जो कई फायदे देता है। इसके अलावा इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण भी होते हैं, जो कई काम करते हैं।

Source: Thehealthsite

डार्क चॉकलेट

डार्क चॉकलेट एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए कई तरीके से फायदेमंद होती है। इसे खाकर आप डिप्रेशन को दूर कर सकते हैं।

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: सेब का मुरब्बा खाने से मिलेंगे ये 9 फायदे

अगली वेब स्टोरी