सर्दियों में इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए खाएं ये 8 चीजें

सर्दियों में इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए आप अपनी डाइट में कुछ चीजों को शामिल कर सकते हैं। इनके सेवन से कई तरह के संक्रमण और बीमारियों से बचाव में मदद मिल सकती है। आइए, जानते हैं इम्यूनिटी बूस्ट करने वाले कुछ फूड्स के बारे में –

14 Dec, 2024

priya mishra

अदरक

सर्दियों में इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए आप अदरक का सेवन कर सकते हैं। इससे सर्दी-जुकाम और गले में खराश की समस्या से भी राहत मिलेगी।

Source: Thehealthsite

हल्दी

सर्दियों में इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए आप रोजाना एक गिलास हल्दी वाले दूध का सेवन कर सकते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं।

Source: Thehealthsite

खट्टे फल

इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए संतरा, आंवला और अनानास जैसे खट्टे फलों का सेवन करें। इनमें विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होता है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करते हैं।

Source: Thehealthsite

लहसुन

सर्दियों में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए लहसुन का सेवन कर सकते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं।

Source: Thehealthsite

ड्राई फ्रूट्स

ड्राई फ्रूट्स ओमेगा-3 फैटी एसिड और विटामिन-ई से भरपूर होते हैं, जो इम्यूनिटी बढ़ाने में सहायक होते हैं। सर्दियों में इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए बादाम, अखरोट, काजू और खजूर जैसे ड्राई फ्रूट्स का सेवन करें।

Source: Thehealthsite

आंवला

आंवला विटामिन-सी का बेहतरीन स्त्रोत है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है। आप आंवले का सेवन जूस, मुरब्बा या चटनी के रूप में कर सकते हैं।

Source: Thehealthsite

शहद

शहद भी इम्यूनिटी बूस्ट करने में प्रभावी होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करते हैं। यह गले की खराश और सर्दी-जुकाम से राहत प्रदान करता है।

Source: Thehealthsite

गुड़

गुड़ में आयरन और मिनरल्स भरपूर मात्रा में होते हैं। यह ठंड में शरीर को गर्म रखने के साथ-साथ खून को साफ करने और इम्यूनिटी को मजबूत करने में मदद करता है।

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: शिवलिंग से प्रेरित ये 10 नाम जो बच्चे पर रखेंगे महादेव की कृपा

अगली वेब स्टोरी