गुड (एचडीएल) कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने के लिए खाएं ये 8 चीजें

हाई डेंसिटी लिपोप्रोटीन (एचडीएल) कोलेस्ट्रॉल शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसे गुड कोलेस्ट्रॉल कहा जाता है। शरीर में एचडीएल की मात्रा बढ़ाने के लिए आप कुछ फूड्स का सेवन कर सकते हैं। आइए, जानते हैं -

05 Mar, 2024

priya mishra

जैतून का तेल

जैतून के तेल में मोनोअनसैचुरेटेड फैट होता है, जो शरीर में एचडीएल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ा सकता है।

Source: Thehealthsite

ड्राई फ्रूट्स

बादाम, पिस्ता और अखरोट जैसे सूखे मेवे एचडीएल कोलेस्ट्रॉल के लेवल को बढ़ाने में फायदेमंद होते हैं।

Source: Thehealthsite

एवोकाडो

शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाने के लिए आप एवोकाडो को डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसमें मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड पाया जाता है, जो एचडीएल को बढ़ाने में मदद करता है।

Source: Thehealthsite

लहसुन

लहसुन शरीर में एचडीएल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाने में उपयोगी साबित हो सकता है। आप सुबह खाली पेट लहसुन की 1-2 कली चबाकर खा सकते हैं।

Source: Thehealthsite

साबुत अनाज

ओट्स, ब्राउन राइस, क्विनोआ जैसे साबुत अनाज में घुलनशील फाइबर मौजूद होता है, जो एचडीएल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाने में मदद कर सकता है।

Source: Thehealthsite

डार्क चॉकलेट

डार्क चॉकलेट का सेवन करने से शरीर में एचडीएल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाने में मदद मिल सकती है। साथ ही, एलडीएल कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम हो सकता है।

Source: Thehealthsite

ग्रीन टी

ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो एचडीएल कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।

Source: Thehealthsite

टमाटर

टमाटर में लाइकोपीन नामक एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करके गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद कर सकता है।

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: शिवलिंग से प्रेरित ये 10 नाम जो बच्चे पर रखेंगे महादेव की कृपा

अगली वेब स्टोरी