शरीर में ब्लड शुगर के स्तर को कम करने के लिए आप सुबह खाली पेट कुछ ड्रिंक्स का सेवन कर सकते हैं। आइए, जानते हैं इन ड्रिंक्स के बारे में विस्तार से -
20 Nov, 2024
डायबिटीज के मरीजों के लिए करेला बहुत फायदेमंद होता है। करेले के जूस का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखने में मदद मिल सकती है।
Source: Thehealthsiteब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए धनिया के बीज के पानी का सेवन फायदेमंद माना जाता है। इसमें फ्लेवेनॉइड्स मौजूद होते हैं, जो सूजन को कम करने और ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखने में मदद करते हैं।
Source: Thehealthsiteडायबिटीज के मरीजों के लिए आंवले के जूस का सेवन बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। यह पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने और ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मददगार हो सकता है।
Source: Thehealthsiteब्लड शुगर के स्तर को कम करने के लिए आप मेथी के पानी का सेवन कर सकते हैं। इसके सेवन से शरीर में अचानक शुगर स्पाइक को रोकने में मदद मिल सकती है।
Source: Thehealthsiteडायबिटीज के मरीजों के लिए चिया सीड्स का पानी बहुत फायदेमंद होता है। इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है।
Source: Thehealthsiteब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने के लिए आप लौकी के जूस का सेवन कर सकते हैं। यह पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने और वजन घटाने में भी मदद करता है।
Source: Thehealthsiteब्लड शुगर के स्तर को कम करने के लिए आप दालचीनी की चाय का सेवन कर सकते हैं। यह शुगर स्पाइक को रोकने में प्रभावी हो सकती है।
Source: Thehealthsiteब्लड शुगर के स्तर को कम करने के लिए गिलोय के जूस का सेवन फायदेमंद हो सकता है यह शरीर में इंसुलिन प्रोडक्शन को बढ़ाने में मदद करता है, जिससे डायबिटीज रोगियों को लाभ मिलता है।
Source: Thehealthsiteपढ़ने के लिए धन्यवाद!