इस दिवाली डायबिटीज और हार्ट मरीजों के लिए 8 मिठाईयां

दिवाली का त्योहार मिठास और खुशी का प्रतीक है, लेकिन डायबिटीज और हार्ट के मरीजों के लिए मीठे का आनंद उठाना कठिन हो सकता है।

23 Oct, 2024

Vishal Giri

दिवाली के त्योहार

दिवाली के त्योहार पर मिठाइयों का आनंद लेना एक विशेष अनुभव होता है, लेकिन डायबिटीज और हार्ट के मरीजों के लिए यह चुनौतीपूर्ण हो सकता है।

Source: Thehealthsite

बेसन के लड्डू

बेसन के लड्डू में गुड़ का उपयोग करें, जो चीनी का एक स्वस्थ विकल्प है यह न केवल स्वादिष्ट होता है, बल्कि कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स के कारण ब्लड शुगर को भी नियंत्रित करता है।

Source: Thehealthsite

मूंग दाल की बर्फी

मूंग दाल की बर्फी प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होती है इसे बनाने के लिए शुद्ध घी और कम मात्रा में गुड़ का उपयोग होता है।

Source: Thehealthsite

नारियल लड्डू

नारियल लड्डू नारियल के प्राकृतिक मिठास के साथ तैयार किया जाता है इसमें शहद या स्टीविया का उपयोग करें, जो स्वास्थ्य के लिए बेहतर विकल्प हैं।

Source: Thehealthsite

सेवइयों की खीर

सेवइयां की खीर बनाने के लिए कम वसा वाले दूध और स्टीविया का उपयोग करें। इसमें सूखे मेवे जैसे बादाम और अखरोट डालें, जो पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं।

Source: Thehealthsite

दही के कबाब

दही के कबाब एक स्वस्थ और स्वादिष्ट विकल्प हैं। इन्हें कम तेल में तले या बेक करें।

Source: Thehealthsite

रागी हलवा

रागी हलवा में रागी का उपयोग करें, जो फाइबर और कैल्शियम से भरपूर होता है इसमें थोड़ी मात्रा में गुड़ मिलाएं।

Source: Thehealthsite

फ्रूट चाट

अलग-अलग ताजे फलों की चाट बनाएं और इसमें नींबू का रस और चाट मसाला डालें। यह मिठाई न केवल स्वादिष्ट होती है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होती है।

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: दिवाली में ब्लड शुगर बढ़ाएंगी ये 3 मिठाइयां

अगली वेब स्टोरी