तेज दिमाग के लिए बच्चों को खिलाएं ये 8 फूड्स

हर माता-पिता चाहते हैं कि उनका बच्चा होशियार और तेज दिमाग वाला हो। ऐसे में, बच्चों का दिमाग तेज करने के लिए आप उनकी डाइट में कुछ फूड्स को शामिल कर सकते हैं। आइए, जानते हैं बच्चों का दिमाग तेज करने के लिए उन्हें क्या-क्या खिलाएं?

11 Mar, 2024

priya mishra

अंडा

अंडे में विटामिन बी12, प्रोटीन, कोलिन और सेलेनियम जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो दिमाग के विकास में मदद करते हैं।

Source: Thehealthsite

हरी पत्तेदार सब्जियां

हरी पत्तेदार सब्जियों में विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो दिमाग की कोशिकाओं को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। साथ ही, मेमोरी पावर को भी बूस्ट करते हैं।

Source: Thehealthsite

दही

दही में प्रोबायोटिक्स मौजूद होते हैं, जो गट माइक्रोबायोम को संतुलित बनाए रखने में मदद करते हैं। इससे ब्रेन हेल्थ में सुधार होता है।

Source: Thehealthsite

सी फूड

सी फूड में आयोडी, ओमेगा 3 फैटी एसिड और जिंक मौजूद होते हैं, जो ब्रेन पावर को बढ़ाने में मदद करते हैं। इसका सेवन करने से दिमाग तेज होता है।

Source: Thehealthsite

ओटमील

ओटमील में विटामिन-बी कॉम्प्लेक्स, फाइबर और जिंक जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो बच्चों के दिमाग को तेज करने में मदद करते हैं।

Source: Thehealthsite

बेरीज

ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी और ब्लैकबेरी में एंटीऑक्सीडेंट्स और फ्लेवोनॉइड्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो ज्यादा मेमोरी और ब्रेन पावर को बढ़ाने में मदद करते हैं।

Source: Thehealthsite

ड्राई फ्रूट्स

ड्राई फ्रूट्स में विटामिन-ई, हेल्दी फैट और एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं, जो ब्रेन हेल्थ को सुधारने में मदद करते हैं।

Source: Thehealthsite

खट्टे फल

खट्टे फल फ्लेवोनॉइड्स से भरपूर होते हैं, जो मस्तिष्क के विकास में मदद करते हैं। बच्चों का दिमाग तेज करने के लिए उन्हें संतरे या अन्य खट्टे फलों का जूस दें।

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: दिमाग तेज करने के लिए खाएं ये 8 सब्जियां

अगली वेब स्टोरी