ड्रैगन फ्रूट खाने के 7 प्रमुख फायदे

ड्रैगन फ्रूट के फायदे इतने ज्यादा हैं कि, अब भारत और बाकी देशों में भी इसकी खेती की जा रही है। आज हम आपको बताएंगे पोषण से भरपूर ड्रैगन फ्रूट के 7 प्रमुख फायदे क्या हैं?

25 Oct, 2022

Atul Modi

ड्रैगन फ्रूट क्‍या है?

ड्रैगन फ्रूट को पिताया के नाम से भी जाना जाता है। यह ऐसा फल है जिसके तने गूदेदार और रसीले होते हैं। जो दो प्रकार के होते हैं सफेद गूदे वाला और लाल गूदे वाला ड्रैगन फ्रूट। 

Source: Thehealthsite

पोषक तत्वों से भरपूर है ड्रैगन फ्रूट

ड्रैगन फ्रूट कैलोरी में कम होता है मगर विटामिन और मिनरल से युक्त होता है। खासकर प्रोटीन, फाइबर, आयरन, मैग्नीशियम, विटामिन सी और विटामिन ई पाया जाता है।

Source: Thehealthsite

क्रॉनिक डिजीज से लड़ता है ड्रैगन फ्रूट

ड्रैगन फ्रूट में एंटी ऑक्सीडेंट विटामिन सी, beta-carotene, लाइकोपीन जैसे तत्व पाए जाते हैं जो क्रॉनिक डिजीज के खतरे को कम करते हैं।

Source: Thehealthsite

फाइबर का अच्छा सोर्स है ड्रैगन फ्रूट

ड्रैगन फ्रूट में फाइबर भी पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है, जो कब्ज और पेट की विभिन्न समस्याओं को ठीक करने में मदद करता है।

Source: Thehealthsite

पेट को हेल्दी रखता है ड्रैगन फ्रूट

ड्रैगन फ्रूट पेट में हेल्दी बैक्टीरिया को भी प्रमोट करता है जिसके कारण गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ट्रैक्ट हेल्दी रहता है।

Source: Thehealthsite

इम्यूनिटी बूस्टर है ड्रैगन फ्रूट

ड्रैगन फ्रूट में प्रचुर मात्रा में विटामिन सी होता है, जो एंटीऑक्सीडेंट का काम करता है, इसके सेवन से इम्यून सिस्टम मजबूत रहते हैं। 

Source: Thehealthsite

आयरन की कमी दूर करता है ड्रैगन फ्रूट

ड्रैगन फ्रूट विटामिन सी के साथ आयरन की कमी को भी पूरा करता है। और यह एक ऐसा कॉन्बिनेशन है जो शरीर में खनिज पदार्थों के अवशोषण में सुधार कर सकता है। 

Source: Thehealthsite

हृदय रोगों से बचाता है ड्रैगन फ्रूट

मैग्नीशियम एक ऐसा मिनरल है जो हार्ट डिजीज और स्ट्रोक के खतरे को कम करता है। इसकी कमी को पूरा करने के लिए आप ड्रैगन फ्रूट का सेवन कर सकते हैं।

Source: Thehealthsite

ड्रैगन फ्रूट कैसे खाएं

ड्रैगन फ्रूट को आप सलाद, मुरब्बा और शेक बनाकर सेवन कर सकते हैं। आप ड्रैगन फ्रूट को टुकड़ों में काटकर भी खा सकते हैं। 

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: महिलाओं के लिए ड्रैगन फ्रूट खाने के फायदे

अगली वेब स्टोरी