पानी पीना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन इसका अधिक सेवन आपकी सेहत को कई नुकसान भी पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं किस प्रकार।
09 May, 2024
यदि आप पानी को जरुरत से ज्यादा पीते हैं, तो इससे आपको ओवरहाईड्रेशन की समस्या हो सकती है। जिसे वाटर इंटाक्सिकेशन के नाम से जाना जाता है। जिसमें उल्टी, जी मिचलाना, चक्कर आना इत्यादि लक्षण दिखाई देते हैं।
Source: Thehealthsiteअधिक पानी का सेवन आपकी किडनी को प्रभावित कर सकता है। साथ ही यह टॉक्सिक मिनरल्स के साथ जरूरी मिनरल्स को भी बाहर निकालता है। जिससे शरीर में मिनरल्स की कमी हो जाती है।
Source: Thehealthsiteअधिक पानी पीने से खून में पानी की मात्रा बढ़ जाती है, जिससे मस्तिष्क को ठीक से काम करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
Source: Thehealthsiteज्यादा पानी पीने से शरीर में इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस बिगड़ जाता है, जिससे हार्ट अटैक का खतरा बढ़ सकता है।
Source: Thehealthsiteज्यादा मात्रा में पानी पीने से उल्टी, थकान इत्यादि की समस्या हो सकती है।
Source: Thehealthsiteअगर जरूरत से ज्यादा पानी पीते हैं, तो इससे आपको बार -बार यूरिन आने की समस्या हो सकती है।
Source: Thehealthsiteअधिक पानी पीने से पेट फूलने लगता है। जिससे आपको बेचैनी और घबराहट जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
Source: Thehealthsiteपढ़ने के लिए धन्यवाद!