आज हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारें मे बताएंगे जो हमारे दिल के लिए बहुत ही अच्छे माने जाते हैं और साथ ही हमारे दिल को हेल्दी रखने का काम भी करते हैं।
05 Sep, 2023
दिल हमारे शरीर का बहुत ही महत्तपूर्ण अंग है क्योंकि अगर दिल काम करना बंद कर दे तो, हम एक पल के लिए भी जिंदा नहीं रह रकता हैं।
Source: Thehealthsiteअखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो हमारे दिल के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है, आपको नियमित रुप से आखरोट का सेवन करना चाहिए,क्योंकि इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल काम होता है,साथ ही दिल की धमनियों में होने वाली सूजन से बचाने में मदद करता है।
Source: Thehealthsiteअपने दिल को हेल्दी रखने के लिए हमें नियमित रूप से फल, सब्जियां और अनाज को भी शामिल करना चाहिए। सेब, बेरीज, संतरा, हरी पत्तेदार सब्जियां, बींस फाइबर से भरपूर होती हैं, और हमारे शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद करती हैं। अनाज में गेहूं, दालें, जौ आदि खूब खाएं।
Source: Thehealthsiteएवोकाडो का सेवन हमारे दिल के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है और लोग अक्सर इसका सेवन कम करते हैं क्योंकि इसमें मोनोअनसैचुरेटेड फैट भरपूर मात्रा में होता है ये हमारे शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल को तो कम करता है साथ ही दिल के रोगों के जोखिम को भी कम करता है।
Source: Thehealthsiteलहसुन का सेवन हमारे दिल के लिए बहुत ही बेहतरीन माना जाता है, हमारे दिल को स्वस्थ रखता है इसमें मौजूद औषधीय गुण जैसे एंटीऑक्सीडेंट,विटामिन सी, कोलेस्ट्रॉल लेवल को बढ़ने नहीं देते हैं। लहसुन की कलियों को सुबह खाली पेट कच्चा चबाकर भी खां सकते हैं।
Source: Thehealthsiteबादाम विटामिन और खनिजों का भंडार है जो हमारे दिल को हेल्दी रखता है, बादाम खाने से हमारा कोलेस्ट्रॉल लेवल भी नॉर्मल रहता है और साथ ही दिल की बीमारियों का खतरा भी कम हो जाता है।
Source: Thehealthsiteडार्क चॉकलेट में भी एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाई जाती है साथ ही आवश्यक खनिजों से भी भरपूर होती है जो हमारे दिल को हेल्दी रखने में मदद करती है और दिल की कार्य प्रणाली में सुधार करने में मदद करती है।
Source: Thehealthsiteगाजर और ब्रोकली दोनों का ही सेवन हमारे दिल के लिए फायदेमंद होता है क्योंकि दोनों में एंटीऑक्सिडेंट्स होता है जो हमें दिल के रोगों से बचाव करने में मदद करता है।
Source: Thehealthsiteपढ़ने के लिए धन्यवाद!