शाकाहारियों के लिए 10 सबसे सस्ते हाई प्रोटीन फूड्स

मांसपेशियों की ग्रोथ और फिटनेस के लिए प्रोटीन की जरूरत होती है। ज्यादातर लोग प्रोटीन के लिए चिकन और मांस-मछली जैसे नॉन-वेज फूड्स को बेहतर मानते हैं। लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि वेजिटेरियन फूड में प्रोटीन नहीं पाया जाता है। अगर आप शाकाहारी हैं, तो दाल, मूंगफली और चने जैसी चीजों से प्रोटीन की कमी को पूरा कर सकते हैं। आइए, जानते हैं 10 सबसे सस्ते हाई प्रोटीन फूड्स के बारे में -

21 Aug, 2023

priya mishra

सोया चंक्स

वेजिटेरियन लोगों के लिए हाई प्रोटीन फूड्स की लिस्ट में सोया चंक्स का नाम शामिल है। 50 ग्राम सोया चंक्स में आपको 25 ग्राम प्रोटीन मिलता है।

Source: Thehealthsite

मूंगफली

मूंगफली को सबसे सस्ते प्रोटीन फूड के रूप में देखा जाता है। 30 ग्राम मूंगफली से आपको 7 ग्राम प्रोटीन मिल सकता है।

Source: Thehealthsite

राजमा

शाकाहारी लोग अपनी प्रोटीन जरूरतों को पूरा करने के लिए राजमा का सेवन कर सकते हैं। सिर्फ 100 ग्राम राजमा में आपको 12 ग्राम प्रोटीन मिल सकता सकता है।

Source: Thehealthsite

टोफू

जो लोग मांस-मछली नहीं खाते हैं, उनके लिए टोफू प्रोटीन का बढ़िया स्रोत है। 100 ग्राम टोफू आपको लगभग 9 ग्राम प्रोटीन देता है।

Source: Thehealthsite

चना

प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए आप चने का सेवन कर सकते हैं। एक कप चने में लगभग 16 ग्राम प्रोटीन होता है।

Source: Thehealthsite

छोले

शाकाहारी लोगों के लिए छोले भी प्रोटीन का एक बेहतरीन सोर्स है। 100 ग्राम छोले आपको 9–10 ग्राम प्रोटीन प्रदान कर सकता है।

Source: Thehealthsite

मूंग दाल

मूंग दाल प्रोटीन का एक अच्छा स्त्रोत है। 100 ग्राम मूंग दाल में आपको 22 ग्राम प्रोटीन मिल सकता है।

Source: Thehealthsite

दही

मात्र 10 रूपए में मिलने वाली से दही भी आप प्रोटीन प्राप्त कर सकते हैं। 110 ग्राम दही से आपको 10 ग्राम प्रोटीन मिल सकता है।

Source: Thehealthsite

क्विनोआ

क्विनोआ भी एक हाई प्रोटीन फूड है। आप इसे सब्जियों के साथ मिलाकर खा सकते हैं। एक कप क्विनोआ में लगभग 8 ग्राम प्रोटीन होता है।

Source: Thehealthsite

कद्दू के बीज

कद्दू के बीज प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत हैं। आधा कप कद्दू के बीजों में लगभग 16 ग्राम प्रोटीन होता है।

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: शिवलिंग से प्रेरित ये 10 नाम जो बच्चे पर रखेंगे महादेव की कृपा

अगली वेब स्टोरी