एक दिन में 10000 कदम चलने से क्या होता है?

आपने आमतौर पर सुना ही होगा कि कम से कम 10 हजार कदम प्रतिदिन चलना ही चाहिए। लेकिन 10 हजार कदम चलने से क्या होता है व हम आपके बताएंगे।

29 Jan, 2025

Vishal Giri

हार्ट हेल्थ में सुधार

हर रोज 10000 कदम चलने से हार्ट हेल्थ में सुधार होता है। वॉक करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। इससे हृदय रोगों का जोखिम कम होता है।

Source: Thehealthsite

वजन घटाने में मदद

हर रोज वॉक करने से कैलोरी बर्न होती है। इससे वजन घटाने में मदद मिलती है। अगर वॉक से साथ ही आप हेल्दी डाइट भी फॉलो करेंगे, तो वजन को आसानी से घटाया जा सकता है।

Source: Thehealthsite

मांसपेशियों और जोड़ों को मजबूत बनाना

रोजाना 10000 कदम चलने से मांसपेशियां और हड्डियां मजबूत होती हैं। इससे बॉडी फ्लैक्सिबल बनती है। साथ ही, आप एक्टिव भी रहते हैं।

Source: Thehealthsite

तनाव और चिंता कम करना

वॉक करने से हैप्पी हार्मोन रिलीज होते हैं। इससे तनाव और चिंता कम होता है। साथ ही, सिरदर्द में भी आराम मिलता है।

Source: Thehealthsite

ब्लड शुगर कंट्रोल

रोजाना 10000 कदम चलने से शरीर में इंसुलिन की कार्यक्षमता बढ़ती है, जिससे ब्लड शुगर का स्तर कंट्रोल रहता है।

Source: Thehealthsite

अच्छी नींद का आना

रोजाना 10000 कदम चलने से रात को नींद अच्छी आती है। अगर आप अनिद्रा से परेशान हैं, तो आपको वॉक जरूर करनी चाहिए।

Source: Thehealthsite

मानसिक स्थिति का बेहतर होना

प्रतिदिन चलने से मानसिक सेहत बेहतर होती है, जिससे आत्मविश्वास और मनोबल में सुधार हो सकता है।

Source: Thehealthsite

ह्रदय रोगों का खतरा कम करना

नियमित चलने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है और हृदय संबंधित बीमारियों का खतरा कम होता है।

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: रोज 1 किलोमीटर चलने से क्या होता है?

अगली वेब स्टोरी