बॉलीवुड के 'मिस्टर खिलाड़ी' अक्षय कुमार आज अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं। अक्षय अपनी फिटनेस और टाइट शेड्यूल के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में हर इंसान उनकी फिटनेस का राज जानना चाहता है। तो चलिए, जानते हैं खिलाड़ी कुमार खुद को फिट रखने के लिए क्या करते हैं -
09 Sep, 2023
बॉलीवुड में अक्षय कुमार फिटनेस फ्रीक माने जाते हैं। अक्षय अपनी फिटनेस के लिए हेल्दी डाइट से लेकर वर्कआउट फॉलो करते हैं।
Source: Thehealthsiteअक्षय कुमार समय को लेकर काफी डिसिप्लिन्ड हैं। वे शाम को समय पर सोते हैं और सुबह जल्दी उठना पसंद करते हैं। वे अपने डेली रूटीन का काफी गंभीरता से पालन करते हैं।
Source: Thehealthsiteअक्षय कुमार को सिक्स पैक एब्स बनाने का क्रेज नहीं है। इसके बजाय वे अपनी फिटनेस पर फोकस करते हैं। इसके लिए वे दिनभर काफी एक्टिव रहते हैं और वर्कआउट करते हैं।
Source: Thehealthsiteअक्षय हर रोज शाम 7 बजे से से पहले डिनर कर लेते हैं। इसके बाद वे कुछ भी नहीं खाते। उनका मानना है कि रात में जल्दी खाना खाने से पाचन ठीक रहता है और वजन नहीं बढ़ता है।
Source: Thehealthsiteफिट रहने के लिए अक्षय घर का बना खाना ही खाते हैं। उनका मानना है कि फिटनेस के लिए प्रोटीन शेक, दवाओं और सप्लीमेंट्स से ज्यादा हेल्दी डाइट को प्राथमिकता देनी चाहिए।
Source: Thehealthsiteअक्षय कुमार मार्शल आर्ट्स में एक्सपर्ट हैं। फिट रहने के लिए वे कराटे और किक बॉक्सिंग को अपने रूटीन में शामिल करते हैं।
Source: Thehealthsiteअक्षय कुमार स्पोर्ट्स के बेहद शौकीन हैं। उन्हें अक्सर बास्केटबॉल या टेनिस खेलते हुए देखा जा सकता है। इसके अलावा, अक्षय को स्विमिंग करना बेहद पसंद है।
Source: Thehealthsiteअक्षय कुमार किसी भी तरह के नशे से दूर रहना पसंद करते हैं। वे कभी भी सिगरेट या शराब का सेवन नहीं करते हैं। यहां तक कि वे चाय और कॉफी से भी दूर रहते हैं।
Source: Thehealthsiteपढ़ने के लिए धन्यवाद!