आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों की याददाश्त पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। अगर आप भी चीजों को भूल जाते हैं, तो याददाश्त बढ़ाने के लिए कुछ आसान तरीके अपना सकते हैं। आइए, जानते हैं इनके बारे में -
13 Feb, 2024
मेडिटेशन करने से दिमाग रिलैक्स होता है और याददाश्त भी बढ़ती है।
Source: Thehealthsiteअच्छी ब्रेन हेल्थ के लिए रात में 7-8 घंटे की नींद लेना बहुत जरूरी है। इससे दिमाग रिलैक्स होता है और याददाश्त बढ़ती है।
Source: Thehealthsiteयाददाश्त बढ़ाने के लिए स्वस्थ और पौष्टिक भोजन करना चाहिए। इसके लिए अपनी डाइट में ताजे फल और सब्जियां, अनाज और ओमेगा 3 युक्त फूड्स को शामिल करें।
Source: Thehealthsiteतेज दिमाग और याददाश्त बढ़ाने के लिए पजल, शतरंज और क्रॉसवर्ड जैसे मेमोरी गेम्स खेलें।
Source: Thehealthsiteयाददाश्त बढ़ाने के लिए अपने डेली रूटीन में वॉकिंग, जॉगिंग, साइकलिंग और एरोबिक्स आदि फिजिकल एक्टिविटीज को शामिल करें। इससे दिमाग पर सकारात्मक असर पड़ता है और मेमोरी पावर बढ़ती है।
Source: Thehealthsiteधूम्रपान और शराब के सेवन से दिमाग की कोशिकाएं मर जाती हैं। याददाश्त बढ़ाने के लिए स्मोकिंग से बचें।
Source: Thehealthsiteडार्क चॉकलेट में फ्लेवोनॉयड्स होते हैं, जो ब्रेन फंक्शन को बूस्ट करने में मदद करते हैं। रोजाना सीमित मात्रा में डार्क चॉकलेट के सेवन से याददाश्त बढ़ाने में मदद मिल सकती है।
Source: Thehealthsiteयाददाश्त बढ़ाने के लिए मैग्नीशियम युक्त फूड्स का सेवन करें। सोयाबीन, नट्स और दूध मैग्नीशियम का अच्छा सोर्स हैं।
Source: Thehealthsiteपढ़ने के लिए धन्यवाद!