बच्चों से रोज कराएं ये 10 योगाभ्यास, कंप्यूटर से भी तेज होगा बच्चे का दिमाग

यदि आप अपने बच्चे को शारीरिक के साथ मानसिक रूप से भी मजबूत बनाना चाहते हैं, तो उसे ये 10 योगाभ्यास करने की आदत डलवा दीजिए।

03 Oct, 2023

intern23.seo

वृक्षासन (Vrikshasana)

एकाग्रता को दुरुस्त करने के लिए ये बेहद उत्तम आसन है। इसे करने से हमारे पैर और रीढ़ की हड्डी मजबूत होती हैं।

Source: Thehealthsite

त्रिकोणासन (Trikonasana)

त्रिकोणासन करने से भी बच्चों में एकाग्रता बढ़ती है। इसके अलावा इसके करने से बच्चे का शरीर फुर्तीला होता है, और कमर, पेट जमा एक्स्ट्रा फैट बर्न होता है।

Source: Thehealthsite

सूर्य नमस्कार (Surya Namaskar)

सूर्य नमस्कार को आसनों में सर्वश्रेष्ठ बताया गया है। सुबह सूर्य के सामने खड़े होकर 5-7 सूर्य नमस्कार करने से दिमाग के साथ पूरी बॉडी हेल्दी रहती है।

Source: Thehealthsite

पश्चिमोत्तानासन (Paschimottanasana)

मानसिक तनाव झेल रहे बच्चों के लिए ये सबसे श्रेष्ठ आसन है। इसके नियमित अभ्यास से हमारी इच्छा शक्ति बेहद मजबूत हो जाती है।

Source: Thehealthsite

भुजंगासन (Bhujangasana)

भुजंगासन हमारे ओवरऑल बॉडी को फिट रखने का काम करता है। इसके अलावा बच्चों की लंबाई के लिए भी ये बेहतरीन आसन है।

Source: Thehealthsite

सेतु बंधासन (Setu Bandhasana)

इस आसन को करने से हमारी रीढ़ और लोअर बैक को मजबूती मिलती है, साथ ही इसके नियमित अभ्यास से एकाग्रता भी बढ़ती है।

Source: Thehealthsite

दंडासन (Dandasana)

दंडासन से बच्चों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। इससे उनकी रीढ़ की हड्डी को भी बल मिलता है। इसके अलावा दंडासन बच्चों में एकाग्रता को बढ़ाने का काम करता है।

Source: Thehealthsite

हलासन (Halasana)

कमजोर याददाश्त वाले बच्चों के लिए हलासन एक रामबाण उपाय है। इसे करने से दिमाग की ओर रक्त का प्रवाह बढ़ता है जिससे हमारी मानसिक क्षमता मजबूत होती है।

Source: Thehealthsite

भ्रामरी (Bhramari)

भ्रामरी प्राणायाम दिमाग को तेज करने के साथ दिमाग संबंधी रोगों को ठीक करने का काम भी करता है।

Source: Thehealthsite

अनुलोम विलोम ( Anulom vilom)

अनुलोम विलोम प्राणायाम हमारी मेंटल हेल्थ के लिए बेहद कारगर है। इसके नियमित 5 मिनट अभ्यास से बच्चों की मानसिक क्षमता काफी तेज होती है।

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: शिवलिंग से प्रेरित ये 10 नाम जो बच्चे पर रखेंगे महादेव की कृपा

अगली वेब स्टोरी