7 अप्रैल 2023 को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाएगा जो विश्व स्वास्थ्य संगठन का स्थापना दिवस भी है। इस साल की थीम है- हेल्थ फॉर ऑल (Health for All) या सभी के लिए स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना।
06 Apr, 2023
भारत दुनिया के उन देशों में से है जहां हेल्थ सेक्टर तेजी से डेवलप हो रहा है और दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से लोग भारत में अपना इलाज कराने आते हैं लेकिन, भारत के सामने कई बड़ी चुनौतियां भी हैं।
Source: Thehealthsiteविश्व स्वास्थ्य संगठन और भारत के स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से ऐसे कई प्रयास किए जाए रहे हैं। लेकिन इन सबके बीच हेल्थ और वेलनेस से जुड़े ये मुद्दे भारत में स्वास्थ्य संकट बने हुए हैं।
Source: Thehealthsiteभारत में हार्ट डिजिज या ह़ृदय रोग से पीड़ित लोगों की संख्या लगातार और तेजी से बढ़ रही है। इसकी वजह अनहेल्दी डाइट, कसरत ना करने की आदत और तम्बाकू और शराब जैसी चीजों के सेवन को बताया जाता है
Source: Thehealthsiteअनहेल्दी लाइफस्टाइल और खान-पान से जुड़ी खराब आदतों के कारण भारत में डायबिटीज के मरीजों की संख्या में बीते कुछ दशकों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है और अनुमान के अनुसार, साल 2030 तक भारत में डायबिटीज के मरीजों की संख्या कई गुना बढ़ सकती है।
Source: Thehealthsiteगैर-संक्रामक बीमारियों जैसे थायरॉइड, हाई बीपी, हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल और डायबिटीज के कारण भारत में हर साल बहुत से लोगों की मौत हो जाती है। आंकड़ों के अनुसार, भारत में साल 2016 के बाद नॉन-कम्युनिकेबल डिजिजेज (deaths due to non-communicable diseases) की वजह से होने वाली मृत्युदर 38 – 62% बढ़ोतरी देखी गयी है।
Source: Thehealthsiteदुनिया की दूसरी सबसे बड़ी आबादी होने के बावजूद भारत में हेल्थ इंश्योरेंस या स्वास्थ्य बीमा लेने वालों की संख्या बहुत कम है। लोगों को इंश्योरेंस लेने के लिए मनाना भी एक बड़ी चुनौति बनकर उभरा है।
Source: Thehealthsiteदेश में बहुत से लोगों को पीने का साफ पानी नहीं मिल पाता जिसकी वजह से डायरिया,जॉन्डिस, हैजा और डाइजेस्टिव सिस्टम से जुड़ी बीमारियां हर साल तेजी से फैलती हैं।
Source: Thehealthsiteखुले में शौच करने से लोगों को रोकने के लिए भारत के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा अभियान चलाए जा रहे हैं लेकिन, देश के हर व्यक्ति तक शौचालय, साफ पानी और सैनिटेशन से जुड़ी अन्य सुविधाएं पहुंचाने की दिशा में काफी काम करने की जरूरत पड़ेगी।
Source: Thehealthsiteभारत के कई बड़े शहरों में जहां अच्छे अस्पताल और बड़े डॉक्टर्स उपलब्ध हैं वहीं, देश के हर राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं का स्तर एक जैसा नहीं है। देश के कुछ राज्यों में दवाइयां और डॉक्टरों की भारी कमी है।
Source: Thehealthsiteपढ़ने के लिए धन्यवाद!