एक्सपर्ट सुबह उठते ही मोबाइल फोन चलाने से मना करते हैं। ऐसा क्यों है, आइए विस्तार से जानते हैं।
16 Sep, 2024
सुबह उठते ही फोन चलाने से पूरा दिन आप अपने काम पर फोकस नहीं कर पाते हैं। सुबह फोन चलाने से दिमाग में कामों को प्राथमिकता देने वाली क्षमता प्रभावित होती है। जिसकी वजह से आप अपना कोई काम ठीक से नहीं कर पाते।
Source: Thehealthsiteसुबह उठते ही मोबाइल चलाने से आपकी आंखों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। रातभर आराम करने के बाद आंखें फ्रेश होती हैं। मोबाइल की लाइट से आपकी आंखें कमजोर हो सकती हैं और पानी आना शुरू हो सकती है।
Source: Thehealthsiteसुबह उठते ही मोबाइल चलाने से चिड़चिड़ापन भी आ सकता है। जिसकी वजह से छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आना आम हो जाता है।
Source: Thehealthsiteसुबह का समय योगा, मेडीटेशन और एक्सरसाइज का होता है। लेकिन सारा वक्त मोबाइल चलाने में बीत जाता है। जिसका सीधा असर आपकी सेहत पर पड़ सकता है।
Source: Thehealthsiteअधिक देर तक मोबाइल चलाने से रीढ़ की हड्डी भी प्रभावित होती है। इससे लिगामेंट में खिंचाव की समस्या हो सकती है। अपनी दिनचर्या में सुधार करने के बाजाय आप बार-बार उसी गल्ती को दोहराते हैं तो रिपिटेटिव स्ट्रेस इन्जरी का खतरा बढ़ सकता है।
Source: Thehealthsiteसिर और गर्दन में दर्द की प्रमुख कारणों में से एक गैजेट्स का अधिक इस्तेमाल है। आजकल के युवा लगातार एक ही पोजिशन में बैठकर अधिक देर तक गैजेट्स चलाते हैं, जिसकी वजह से 'रिपिटेटिव इंजरी' का खतरा बढ़ जाता है। रिपिटेटिव इंजरी स्ट्रेस इन्जरी (RSI) लगातार एक ही पोजिशन में बैठने की वजह से मसल्स और वेन्स में होती है।
Source: Thehealthsiteसुबह तनाव को बढ़ाने वाले कॉर्टिसोल हार्मोन लेवल कम होता है। यही कारण है कि आप सुबह उठने के बाद फ्रेश फील करते हैं। लेकिन मोबाइल चलाने से अनावश्यक तनव हो सकती है, जो दिनभर के काम को प्रभावित कर सकता है।
Source: Thehealthsiteपढ़ने के लिए धन्यवाद!