सर्दियों में क्यों बढ़ जाता है पुरानी चोट का दर्द?

ठंड के मौसम में पुराने दर्द उभरने लगते हैं और एथलीट्स व बुजुर्गों की परेशानी ज्यादा बढ़ जाती है।

16 Jan, 2025

Vishal Giri

मांसपेशियां और जोड़ों में अकड़न का होना

सर्दियों में तापमान में गिरावट होने पर शरीर की मांसपेशियां और जोड़ों में अकड़न बढ़ सकती है, जिससे पुरानी चोट का दर्द बढ़ सकता है।

Source: Thehealthsite

ब्लड सर्कुलेशन में कमी

सर्दियों में शरीर की ब्लड वेसल्स सिकुड़ जाती हैं, जिससे शरीर के जोड़ों में रक्त का प्रवाह कम हो सकता है, इसका असर पुरानी चोटों पर भी पड़ता है।

Source: Thehealthsite

फिजिकल एक्टिविटी में कमी होना

ठंड के मौसम में लोग आमतौर पर कम फिजिकल एक्टिविटी करते हैं, जिससे मांसपेशियां और जोड़ों में लचीलापन कम हो जाता है, इससे पुराने घावों और चोटों का दर्द बढ़ सकता है।

Source: Thehealthsite

विटामिन डी की कमी

विटामिन डी की कमी से भी जोड़ों का दर्द बढ़ सकता है, सर्दियों में धूप कम निकलती है, जिससे शरीर में विटामिन डी का स्तर कम हो जाता है

Source: Thehealthsite

शरीर की गर्मी कम होना

सर्दियों में शरीर की गर्मी बनाए रखना मुश्किल होता है, जिससे मांसपेशियां और जोड़ों में सिकुड़न हो सकती हैं। इससे पुरानी चोटों में दर्द और सूजन बढ़ सकती है।

Source: Thehealthsite

नई चोटों का लगना

सर्दियों में बर्फबारी या गीले रास्तों पर फिसलने से नई चोटें भी लग सकती हैं, जो पुरानी चोटों के दर्द को और बढ़ा सकती हैं।

Source: Thehealthsite

सही तरिको से ना सोना

सर्दी के मौसम में शरीर को गर्म रखने के लिए लोग अक्सर सोते समय सही स्थिति में नहीं रहते, जिससे पुराने चोटों के स्थान पर दबाव बढ़ सकता है और दर्द अधिक हो सकता है।

Source: Thehealthsite

इम्यून सिस्टम का कमजोर होना

सर्दी के मौसम में शरीर का इम्यून सिस्टम कमजोर हो सकता है, और हॉर्मोनल असंतुलन भी हो सकता है।

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: इन 8 आसान से एक्सरसाइज लोअर बैक पेन की समस्या को करें दूर

अगली वेब स्टोरी