मलेरिया का पता लगाने के लिए कौन-से टेस्ट किए जाते हैं?

Tests to Detect Malaria in Hindi: आपको बता दें कि हर साल 25 अप्रैल को विश्व मलेरिया दिवस मनाया जाता है। मलेरिया एक संक्रामक रोग है, जो मादा एनोफिलीज मच्छर के काटने से फैलता है। ठंड लगना, बुखार और खांसी आदि मलेरिया के आम लक्षण होते हैं। इसका समय पर निदान करना बेहद जरूरी है। आइए, यशोदा सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, कौशांबी के सीनियर कंसल्टेंट और इंटरनल मेडिसिन डॉ. ए.पी.सिंह से जानते हैं कि मलेरिया का पता लगाने के लिए कौन-से टेस्ट किए जाते हैं?

22 Apr, 2025

Anju Rawat

मलेरिया एंटीजन

मलेरिया का पता लगाने के लिए डॉक्टर मलेरिया एंटीजन करवाने की सलाह दे सकते हैं। यह एक ब्लड टेस्ट है, जिसे मलेरिया परजीवी के एंटीजन का पता लगाने के लिए करवाया जाता है। रोग का जल्दी पता लगाने के लिए इस टेस्ट को करवाया जा सकता है।

Source: Thehealthsite

पीसीआर

मलेरिया का पता लगाने के लिए पीसीआर (Polymerase Chain Reaction) भी करवाया जा सकता है। इस टेस्ट की मदद से कई संक्रमणों का पता लगाया जा सकता है। हालांकि, यह टेस्ट महंगा होता है।

Source: Thehealthsite

पेरिफेरल स्मीयर

मलेरिया का पता लगाने के लिए पेरिफेरल स्मीयर भी करवाया जा सकता है। यह एक माइक्रोस्कोपिक जांच है। इसमें रक्त के नमूने को स्लाइड में फैलाकर और रंगकर, माइक्रोस्कोप के नीचे रखा जाता है। इसमें मलेरिया परजीवी की उपस्थिति की जांच की जाती है।

Source: Thehealthsite

मलेरिया सीरोलॉजी

मलेरिया रोग का पता लगाने के लिए मलेरिया सीरोलॉजी ब्लड टेस्ट भी करवाया जाता है। इस टेस्ट के जरिए मलेरिया संक्रमण का पता लगाया जाता है। इसमें रक्त में एंटीबॉडी की पहचान की जाती है।

Source: Thehealthsite

सीबीसी

मलेरिया संक्रमण की वजह से एनीमिया रोग हो सकता है। इसमें लाल रक्त कोशिकाएं कम हो जाती हैं। ऐसे में डॉक्टर सीबीसी टेस्ट करवाने की सलाह भी दे सकते हैं।

Source: Thehealthsite

मलेरिया के लक्षण

अगर आपको मलेरिया का कोई लक्षण नजर आए, तो बताए गए टेस्ट जरूर करवाएं। तेज बुखार, ठंड लगना, पसीना आना, सिरदर्द, शरीर में दर्द, उल्टी, थकान और डायरिया आदि मलेरिया के लक्षण हो सकते हैं। गंभीर मामलों में लोगों को सांस लेने में तकलीफ भी हो सकती है।

Source: Thehealthsite

अस्वीकरण

प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: शिवलिंग से प्रेरित ये 10 नाम जो बच्चे पर रखेंगे महादेव की कृपा

अगली वेब स्टोरी