डायबिटीज के कारण होने वाली बीमारियां

Diabetes ke Lakshan: जब शरीर में शुगर लेवल बढ़ता है, तो इसे ही डायबिटीज कहा जाता है। गलत डाइट, तनाव और खराब लाइफस्टाइल की वजह आजकल कई लोग डायबिटीज से जूझ रहे हैं। डायबिटीज कई बीमारियों का कारण भी बन सकता है।

30 Apr, 2025

Anju Rawat

हाई ब्लड प्रेशर

डायबिटीज रोगियों में हाई ब्लड प्रेशर की समस्या भी हो सकती है। दरअसल, ब्लड शुगर लेवल बढ़ने से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। इससे स्ट्रोक का जोखिम भी बढ़ सकता है।

Source: Thehealthsite

हृदय रोगों का खतरा

डायबिटीज रोगियों को हृदय से जुड़ी बीमारियां हो सकती हैं। डायबिटीज के कारण धमनियों में चर्बी जमा हो जाती है। इससे ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित होता है और हृदय रोगों का खतरा बढ़ जाता है।

Source: Thehealthsite

आंख की बीमारी

डायबिटीज के कारण आंखों की बीमारी हो सकती है। हाई ब्लड शुगर के कारण रेटिना में रक्त वाहिकाओं को नुकसान पहुंच सकता है। इससे डायबिटिक रेटिनोपैथी हो सकती है, जिससे अंधापन हो सकता है।

Source: Thehealthsite

किडनी की बीमारी

अगर आप डायबिटीज रोगी हैं, तो आप में किडनी की बीमारी होने का जोखिम बढ़ सकता है। डायबिटीज की वजह से किडनी ठीक से काम नहीं कर पाती है। इससे किडनी बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है।

Source: Thehealthsite

हाई कोलेस्ट्रॉल

डायबिटीज रोगियों का कोलेस्ट्रॉल स्तर भी बढ़ सकता है। हाई शुगर के कारण ट्राइग्लिसराइड्स भी बढ़ सकता है। इससे हृदय स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

Source: Thehealthsite

नसों को नुकसान

हाई ब्लड शुगर के कारण नसों को भी नुकसान पहुंच सकता है। इसकी वजह से हाथों और पैरों में झुनझुनी और सुन्नता हो सकती है।

Source: Thehealthsite

Disclaimer

प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: डायबिटीज में बार-बार मुंह क्यों सूखता है?

अगली वेब स्टोरी