गुलकंद एक आयुर्वेदिक औषधि है जिसे गुलाब की पंखुड़ियों और चीनी से बनाया जाता है, ये गर्मियों में शरीर को ठंडक देता है। नियमित रूप से इसका सेवन करने पर कई बीमारियां दूर होती हैं।
07 Apr, 2025
गुलकंद में कई प्रकार के पोषक तत्व होते हैं जो डाइजेस्टिव सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करता है।
Source: Thehealthsiteगर्मियों के मौसम में तापमान बहुत ज्यादा बढ़ जाता है जिससे शरीर में लू लगने, सिरदर्द और जलन की समस्या बढ़ जाती है। ऐसे में गुलकंद बॉडी को ठंडक प्रदान करता है और टेंपरेचर को मेंटेन रखता है।
Source: Thehealthsiteजंक फूड खाने से शरीर में कई प्रकार के हानिकारक तत्व जमा हो जाते हैं। ऐसे में गुलकंद डिटॉक्सिफायर का काम करता है जो शरीर से टॉक्सिंस को बाहर निकलने में मदद करता है।
Source: Thehealthsiteअगर आपके मुंह में बार बार छाले हो जाते हैं तो आपके लिए गुलकंद अच्छा विकल्प रहेगा । इसमें ठंडक देने वाले गुण होते हैं जो छालों के दर्द और जलन को कम करने में मदद करते हैं।
Source: Thehealthsiteगुलकंद में एंटीऑक्सीडेंट के गुण होता हैं जो शरीर के इम्युन सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करता हैं।
Source: Thehealthsiteगुलकंद को दूध में मिलाकर पीने से पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द, ऐठन और कमजोरी से राहत मिलता है।
Source: Thehealthsiteगुलकंद में आयरन की भरपूर मात्रा होती है जो खून की कमी को दूर करने में मदद करता है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से कमजोरी और चक्कर जैसी समस्या नहीं होती।
Source: ThehealthsiteDisclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
Source: Thehealthsiteपढ़ने के लिए धन्यवाद!