पेट के दाहिने हिस्से में दर्द क्यों होता है?

पेट के दाहिने हिस्से में दर्द होने के पीछे कई वजह हो सकती हैं, जिसपर ध्यान देना बहुत ही जरूरी है। आइए जानते हैं किन कारणों से पेट के दाहिने हिस्से में दर्द होता है?

29 Jan, 2025

Mishra Kishori

Source: Thehealthsite

मांसपेशियों में खिंचाव या चोट ( Muscle Strain or Injury )

पेट के दाहिने हिस्से में दर्द का कारण मांसपेशियों में खिंचाव भी हो सकता है। इस स्थिति में कुछ मरीजों को हिलने-डुलने या दबाव डालने पर दर्द बढ़ सकता है।

Source: Thehealthsite

किडनी स्टोन (Kidney Stones)

पेट के दाहिने ओर पीठ और पेट में तेज दर्द होना किडनी स्टोन का कारण हो सकता है। इसमें आपको बार-बार पेशाब में जलन या खून आना जैसे लक्षण दिख सकते हैं।

Source: Thehealthsite

लिवर संबंधी पेशानी (Fatty Liver, Hepatitis, Liver Infection)

पेट के ऊपरी दाहिने हिस्से में हल्का या तेज दर्द लिवर से जुड़ी परेशानी की ओर इशारा कर सकता है। इस स्थिति में स्किन और आंखों का रंग पीला दिखता है।

Source: Thehealthsite

गैस या एसिडिटी (Gas and Acidity)

पेट के दाहिने हिस्से में दर्द का कारण गैस या एसिडिटी की परेशानी हो सकती है। इस स्थिति में पेट में सूजन और भारीपन भी महसूस हो सकता है।

Source: Thehealthsite

अपेंडिसाइटिस (Appendicitis)

पेट के निचले दाहिने हिस्से में अचानक काफी दर्द होने का कारण अपेंडिसाइटिस हो सकता है। इसके साथ ही मतली और उल्टी, हल्का बुखार जैसे संकेत दिखते हैं।

Source: Thehealthsite

कब्ज (Constipation)

कब्ज की परेशानी होने पर भी आपके पेट के दाहिने हिस्से में दर्द हो सकता है। इस स्थिति में आपको मल त्याग के दौरान दर्द और सूजन की परेशानी हो सकती है।

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: खाली पेट प्याज का रस पीने के 7 फायदे

अगली वेब स्टोरी