ऑटिज्म बीमारी के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल 2 अप्रैल को विश्व ऑटिज्म दिवस मनाया जाता है। यह एक तरह की बीमारी है, जो बच्चों में होती है। इस मौके पर आज हम 3 साल की उम्र के बच्चों में दिखने वाले ऑटिज्म के 5 मुख्य लक्षणों के बारे में बताएंगे।
01 Apr, 2024
ऑटिज्म बीमारी में बच्चों को अक्सर अकेले खेलना पसंद होता है। अगर आपके बच्चे में भी यह लक्षण दिखाई दे रहा है तो यह लक्षण ऑटिज्म बीमारी का संकेत हो सकता है।
Source: Thehealthsiteयदि आपका बच्चा दूसरों के साथ खेलना पसंद नहीं करता है और न ही दूसरों के साथ घुलने मिलने में रुचि रखता है, तो यह संकेत भी बच्चे में ऑटिज्म बीमारी का हो सकता है।
Source: Thehealthsiteयदि आपका बच्चा हर समय खिलौनों से एक ही तरह से खेलना पसंद करता हो और इसे बदलने पर उदास हो जाये और अपने खिलोने दूसरों के साथ शेयर करने में आनाकानी करे, तो यह भी ऑटिज्म का 1 संकेत हो सकता है।
Source: Thehealthsiteयदि आपका बच्चा अपना नाम बुलाने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहा है और वो आपकी बातों पर ध्यान ही नहीं दे रहा है, तो यह लक्षण ऑटिज्म बीमारी का हो सकता है।
Source: Thehealthsiteऑटिज्म से पीड़ित बच्चे आंखों में देखकर बात करने में असहजता महसूस करते हैं। अगर आपके बच्चे में भी ये लक्षण दिखे तो इसे इग्नोर न करें।
Source: Thehealthsiteयदि आपको इसमें से कोई भी लक्षण अपने बच्चे में दिखता है, या बच्चे के व्यवहार में कुछ भी असामान्य लगता है तो डॉक्टर से जरूर संपर्क करें।
Source: Thehealthsiteपढ़ने के लिए धन्यवाद!