ओमिक्रोन BF.7 के डराने वाले लक्षण!

अगर आप ये मान चुके हैं कि कोरोना वायरस आपका कुछ नहीं बिगाड़ सकता तो आपको बता दें कि कोविड का ये नया वेरिएंट आपको बीमार बना सकता है।

20 Oct, 2022

Jitendra Gupta

दुनिया में मची हलचल

भारत के साथ-साथ पूरी दुनिया में इन दिनों कोरोना के दो नए वेरिएंट ने दस्तक दी है, जिसकी वजह से एक बार कोविड के मामलों में वृद्धि की संभावना बढ़ गई है।

Source: Thehealthsite

ओमिक्रोन का नया वेरिएंट

ओमिक्रोन के इन सब-वेरिएंट का नाम है BA.5.1.7 और BF.7। इन वेरिएंट्स को इसलिए भी खतरनाक माना जा रहा है क्योंकि ये काफी संक्रामक हैं।

Source: Thehealthsite

क्या है ओमिक्रोन BF.7?

ओमिक्रोन का ये नया सब-वेरिएंट BF. 7 काफी तेजी से फैल रहा है और अमेरिका के अलावा इसके मामले ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया और बेल्जियम में सामने आ चुके हैं।

Source: Thehealthsite

त्योहारों पर सावधानी की जरूरत

भारत में ओमिक्रोन BF. 7 का एक मामला सामने आ चुका है। गुजरात बायोटेक्नोलॉजी रिसर्च सेंटर ने इस मामले की पुष्टि की है, जिसके बाद त्योहारों पर विशेष सावधानी बरतने की अपील की जा रही है।

Source: Thehealthsite

ओमिक्रोन के कॉमन लक्षण 1-लगातार खांसी

अगर आपको बीते कुछ दिनों से सूखी खांसी हो रही है तो आपको कोविड टेस्ट कराने की जरूरत है क्योंकि ये ओमिक्रोन का एक लक्षण हो सकता है।

Source: Thehealthsite

2- सुनने में दिक्कत

खांसी के अलावा आपको अगर बीते कुछ दिनों से सुनने में भी परेशानी हो रही है तो आपको अपना कोविड टेस्ट कराने की जरूरत है। ये ओमिक्रोन के नए वेरिएंट का संकेत हो सकता है।

Source: Thehealthsite

3- छाती में दर्द

अगर बिना किसी वजह के आपको छाती में दर्द की परेशानी महसूस हो रही है तो आपको डॉक्टर के पास जाने की जरूरत पड़ सकती है क्योंकि ये भी ओमिक्रोन का एक संकेत हो सकता है।

Source: Thehealthsite

4- कंपकंपी लगना

अगर आपको बुखार और बुखार के साथ कंपकंपी महसूस हो रही है तो निश्चित तौर पर ये एक खतरे का संकेत हो सकता है। दरअसल ठंड लगकर बुखार आना आपकी परेशानी को बढ़ाने का काम करता है।

Source: Thehealthsite

5- स्मेल में बदलाव

अगर आपकी सूंघने की शक्ति छीन चुकी है या फिर आपको गंध भी महसूस नहीं हो रही है तो निश्चित रूप से आपको कोविड टेस्ट कराने की जरूरत है क्योंकि ये भी कोविड का एक संकेत हो सकता है।

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: शिवलिंग से प्रेरित ये 10 नाम जो बच्चे पर रखेंगे महादेव की कृपा

अगली वेब स्टोरी