महिलाओं में विटामिन-डी की कमी होने पर कई लक्षण और संकेत नजर आ सकते हैं, जिन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। आइए, जानते हैं इन लक्षणों के बारे में -
22 Sep, 2023
महिलाओं में कमर दर्द और जोड़ों में दर्द की शिकायत विटामिन-डी की कमी का एक प्रमुख लक्षण हो सकता है।
Source: Thehealthsiteविटामिन-डी की कमी के कारण इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है। अगर आप बार-बार बीमार पड़ रही हैं, तो यह विटामिन-डी की कमी का एक संकेत हो सकता है।
Source: Thehealthsiteअगर आप कुछ भी करने के बाद थक जाती हैं या आपको अत्यधिक कमजोरी महसूस होती है, जो यह विटामिन-डी की कमी का संकेत हो सकता है।
Source: Thehealthsiteमूड स्विंग होना भी विटामिन-डी की कमी का एक लक्षण हो सकता है। बॉडी में विटामिन-डी की कमी के कारण तनाव और डिप्रेशन की समस्या हो सकती है।
Source: Thehealthsiteअगर आपके बाल बहुत तेजी से झड़ रहे हैं, तो अपना विटामिन-डी लेवल चेक करवाएं। विटामिन-डी की कमी के कारण बाल कमजोर और पतले हो जाते हैं।
Source: Thehealthsiteअगर आपको अक्सर मांसपेशियों में दर्द या सूजन की शिकायत रहती है, तो यह विटामिन-डी की कमी का संकेत हो सकता है।
Source: Thehealthsiteमहिलाओं में विटामिन-डी की कमी के कारण पीसीओएस या थायराइड की समस्या हो सकती है। अगर आप लंबे समय से इन समस्याओं का सामना कर रही हैं, तो डॉक्टर से सलाह लें।
Source: Thehealthsiteविटामिन-डी की कमी को पूरा करने के लिए डाइट में दूध, अंडे, मशरूम, दही, पनीर और सैल्मन आदि शामिल करें।
Source: Thehealthsiteपढ़ने के लिए धन्यवाद!