विटामिन-ए की कमी होने पर दिखते हैं ये 7 लक्षण

विटामिन-ए शरीर के लिए जरूरी विटामिन में से एक है। जब शरीर में विटामिन-ए की कमी होने लगती है, तो शरीर में कई लक्षण दिखाई देते हैं। आइए, जानते हैं इनके बारे में।

08 Dec, 2023

priya mishra

विटामिन-ए की कमी

विटामिन-ए की कमी से सिर्फ आंख खराब नहीं होती, बल्कि ये शरीर के कई अंगों को भी प्रभावित करती है।

Source: Thehealthsite

रात में देख ना पाना या रतौंधी

आंखों के स्वास्थ्य के लिए पर्याप्त मात्रा में विटामिन-ए प्राप्त करना महत्वपूर्ण है। विटामिन-ए की कमी के रतौंधी हो जाती है यानी कि रात में देखने में समस्या होती है।

Source: Thehealthsite

इंफेक्शन का खतरा बढ़ाता है

विटामिन-ए की कमी आपको इंफेक्शन के लिए सेंसिटिव बनाती है, जिससे बार-बार बीमार पड़ने का खतरा रहता है। साथ ही, इसकी कमी इम्यूनिटी को भी कमजोर करती है।

Source: Thehealthsite

ड्राई स्किन

विटामिन-ए त्वचा की मरम्मत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और सूजन से लड़ने में मदद करता है। इसकी कमी से स्किन ड्राई हो जाती है और इसमें सूजन भी आ जाती है।

Source: Thehealthsite

बच्चों का विकास रुक जाता है

विटामिन-ए की कमी से बच्चों का विकास रुक जाता है। इसके अलावा, बचपन से ही उनकी आंखें कमजोर हो जाती हैं।

Source: Thehealthsite

फर्टिलिटी प्रभावित होती है

जिन पुरुषों और महिलाओं को पर्याप्त विटामिन-ए नहीं मिलता है, उनमें प्रजनन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। माता-पिता में कम विटामिन-ए से गर्भपात या जन्म दोष भी हो सकते हैं।

Source: Thehealthsite

मुंह में छाले और ओरल इंफेक्शन

विटामिन-ए के की कमी ओरल इंफेक्शन को भी बढ़ाती है और ऐसे लोगों में रह-रह कर मुंहे के छाले हो सकते हैं।

Source: Thehealthsite

एक्ने की समस्या होती है

मुंहासे या एक्ने विटामिन-ए की कमी से भी जुड़ा हुआ है। ऐसे में आपको एक्ने से निपटने के लिए विटामिन-ए से भरपूर फूड्स का सेवन करना चाहिए।

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: Vitamin A की कमी का कारण और लक्षण

अगली वेब स्टोरी