Vitamin A की कमी का कारण और लक्षण

विटामिन ए एक ऐसा विटामिन है जो कि आपकी आंखों को स्वस्थ रखने से लेकर स्किन की बनावट को बेहतर बनाने में मदद करता है।

12 Oct, 2022

Pallavi

विटामिन ए

विटामिन ए आपके शरीर और इनके कई अंगों को हेल्दी रखता है। ये आंखों की सेहत, मेटाबोलिज्म और सेल्स ग्रोथ में मददगार है।

Source: Thehealthsite

विटामिन ए की कमी का कारण

विटामिन ए की कमी के कई कारण हो सकते हैं। जैसे डाइट में इसकी कमी, सीलिएक रोग, लिवर सिरोसिस, पाचन और पित्त नली से जुड़ी समस्याएं।

Source: Thehealthsite

आंखों की समस्याएं

विटामिन ए की कमी से आंखों की कई समस्याएं हो सकती हैं। जैसे कि दृष्टि हानि और अंधापन हो सकता है।

Source: Thehealthsite

सीने और गले में संक्रमण

विटामिन ए की कमी से आपके इम्यून सिस्टम में समस्या हो सकती है। इससे आपको रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन जैसे सीने और गले में इंफेक्शन हो सकता है।

Source: Thehealthsite

बार-बार इंफेक्शन होना

विटामिन ए की कमी वाले व्यक्ति बार-बार बीमार पड़ सकते हैं। आपको कई मौसमी बीमारियां हो सकती हैं, जैसे सर्दी, खांसी और फ्लू।

Source: Thehealthsite

ड्राई और खुजलीदार स्किन

विटामिन ए की कमी से ड्राई स्किन,पपड़ीदार और खुजलीदार त्वचा संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इससे एक्जिमा के लक्षण भी महसूस हो सकते हैं।

Source: Thehealthsite

इनफर्टिलिटी की समस्या

विटामिन ए आपके प्रजनन तंत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। विटामिन ए की कमी से गर्भधारण करने में परेशानी और बांझपन हो सकता है।

Source: Thehealthsite

बच्चों की छोटी हाईट

विटामिन ए की कमी से भी बच्चों की हाईट नहीं बढ़ती है। ये बच्चों में हड्डियों क विकास को धीमा करता है।

Source: Thehealthsite

विटामिन ए की कमी कैसे दूर करें

विटामिन ए की कमी को दूर करने के लिए पत्तेदार सब्जियां और पीली सब्जियां, जैसे गाजर, कद्दू, शकरकंद खाएं। साथ ही अंडे और सोयाबीन भी इसकी कमी को दूर कर सकते हैं।

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: विटामिन A के लिए खाएं ये 8 फल और सब्जियां

अगली वेब स्टोरी