इन लक्षणों से समझ जाएं बच्चेदानी में हो रही है सूजन

Uterus swelling symptoms : बच्चेदानी में सूजन होने पर शरीर में कई तरह के बदलाव नजर आ सकते हैं। आइए जानते हैं इन लक्षणों के बारे में विस्तार से-

07 Feb, 2024

Mishra Kishori

पेट के निचले हिस्से में दर्द

बच्चेदानी में सूजन होने पर पेट का निचले हिस्से में काफी ज्यादा असहनीय दर्द महसूस होता है। अगर आपको ऐसे लक्षण दिख रहे हैं, तो फौरन अपने डॉक्टर की मदद लें।

Source: Thehealthsite

असंतुलित पीरियड्स

समय से पहले पीरियड या फिर समय के काफी दिनों बाद पीरियड्स आना भी बच्चेदानी में सूजन की ओर इशारा कर सकता है।

Source: Thehealthsite

पेट में भारीपन

खाने के बाद या फिर बिना खाएं अगर आपका पेट भारी-भारी सा लगता है, तो इस स्थिति में बच्चेदानी में सूजन की संभावना हो सकती है।

Source: Thehealthsite

कमर दर्द

बच्चेदानी में सूजन होने की संभावना में महिलाओं को कमर में काफी दर्द का सामना करना पड़ता है। हालांकि, ये लक्षण कई अन्य परेशानियों के भी हो सकते है। ऐसे में डॉक्टर से उचित परामर्श की जरूरत होती है।

Source: Thehealthsite

हैवी ब्लीडिंग

पीरियड के दौरान काफी ज्यादा ब्लीडिंग हो रही है, तो इस तरह के लक्षण बच्चेदानी में सूजन की ओर इशारा कर सकते हैं। ऐसे में एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Source: Thehealthsite

बार-बार पेशाब आना

बार-बार पेशाब आने के लक्षण कई बार बच्चेदानी में सूजन की ओर इशारा करते हैं। इस तरह के लक्षणों को नजरअंदाज करने से बचें।

Source: Thehealthsite

कब्ज और अपच रहना

कब्ज और अपच की परेशानी भी बच्चेदानी में सूजन की ओर इशारा कर सकती है। इस तरह के लक्षणों को नजरअंदाज करने से बचें।

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: शिवलिंग से प्रेरित ये 10 नाम जो बच्चे पर रखेंगे महादेव की कृपा

अगली वेब स्टोरी