यूरिक एसिड के शुरुआती लक्षण

High Uric Acid ke Lakshan: यूरिक एसिड, शरीर में मौजूद अपशिष्ट पदार्थ होता है। यह रक्त में पाया जाता है। वैसे तो यूरिक एसिड, रक्त में घुलकर किडनी के माध्यम से पेशाब के साथ बाहर निकल जाता है। लेकिन, जब रक्त में यूरिक एसिड का स्तर ज्यादा हो जाता है, तो यह बीमारियों का कारण बनता है। यूरिक एसिड बढ़ने पर ये लक्षण नजर आ सकते हैं-

20 Jan, 2025

Anju Rawat

उंगलियों में दर्द होना

शरीर में यूरिक एसिड का स्तर बढ़ने पर हाथ और पैर की उंगलियों में तेज दर्द का अनुभव होता है। इसकी वजह से उंगलियों के जोड़ों पर दर्द हो सकता है। यह यूरिक एसिड का शुरुआती संकेत हो सकता है।

Source: Thehealthsite

पैरों और एड़ियों में दर्द होना

यूरिक एसिड बढ़ने पर पैरों और एड़ियों में तेज दर्द महसूस हो सकता है। इस दर्द को अनदेखा न करें। यह शरीर में यूरिक एसिड का स्तर बढ़ने का शुरुआती लक्षण हो सकता है।

Source: Thehealthsite

बार-बार पेशाब आना

डायबिटीज ही नहीं, बार-बार पेशाब आना यूरिक एसिड का संकेत भी हो सकता है। यूरिक एसिड बढ़ने पर पेशाब में जलन और दर्द महसूस हो सकता है। इस दौरान आप असहज महसूस कर सकते हैं।

Source: Thehealthsite

जोड़ों में दर्द

शरीर में यूरिक एसिड बढ़ने पर जोड़ों में दर्द होना बेहद आम है। इसकी वजह से हाथ और पैरों के जोड़ों में दर्द का अनुभव हो सकता है। यूरिक एसिड बढ़ने पर आपको अपनी डाइट का खास ख्याल रखना चाहिए।

Source: Thehealthsite

थकान और कमजोरी

थोड़ा-सा काम करने के बाद, थकान और कमजोरी का महसूस होना भी यूरिक एसिड का संकेत हो सकता है। अगर आप अक्सर ही थकान, सुस्ती और आलस महसूस करते हैं, तो इस संकेत को अनदेखा न करें। इस स्थिति में यूरिक एसिड की जांच जरूर करवाएं।

Source: Thehealthsite

तलवों का लाल होना

अगर आपके तलवे अक्सर ही लाल रहते हैं, तो यह भी बढ़े हुए यूरिक एसिड का एक शुरुआती लक्षण हो सकता है। तलवों की रेडनेस को अनदेखा न करें। हालांकि, सभी मामलों में यह यूरिक एसिड का संकेत नहीं होता है। शरीर में गर्मी बढ़ने की वजह से भी ऐसा हो सकता है।

Source: Thehealthsite

समय पर करवाएं जांच

अगर आपको बताए गए लक्षणों का अनुभव हो, तो इन्हें बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें। ये लक्षण, शरीर में हाई यूरिक एसिड के शुरुआती लक्षण हो सकते हैं। इन लक्षणों के नजर आने पर तुरंत डॉक्टर से कंसल्ट करें और यूरिक एसिड की जांच करवाएं।

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: पेशाब में दिखते हैं यूरिक एसिड के ये 5 लक्षण

अगली वेब स्टोरी