ये 8 संकेत बताते हैं की आपका दिल हो रहा है बीमार, समय रहते हो जाएं सावधान

जब हमारा दिल स्वस्थ नहीं होता है, तो पूरे शरीर में इसके लक्षण देखने को मिल सकते हैं। तो चलिए, जानते हैं कुछ ऐसे लक्षणों के बारे में, जो बताते हैं कि आपका दिल हेल्दी नहीं है –

14 Sep, 2023

priya mishra

सीने में दर्द या भारीपन

छाती में दर्द या भारीपन महसूस होना भी दिल की बीमारी का सबसे आम लक्षण होता है। यह आमतौर पर दिल के दौरे का लक्षण हो सकता है।ऐसी स्थिति में आपको बिना देरी किए डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

Source: Thehealthsite

छाती से बांह तक दर्द फैलना

शरीर के बाईं तरफ दर्द होना हृदय संबंधित बीमारियों की ओर इशारा करता है. यह दर्द छाती से शुरू होता है और बांह तक फैल सकता है.।इसलिए आपको इसे सामान्य समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

Source: Thehealthsite

सांस फूलना

अगर रात में सांस लेने में तकलीफ के कारण आपकी नींद खुल जाती हैं, तो यह अस्वस्थ्य हृदय का लक्षण हो सकता है। आपको इस लक्षण को बिल्कुल इग्नोर नहीं करना चाहिए।

Source: Thehealthsite

थकान

अगर आप थोड़ा सा काम करने के बाद काफी ज्यादा थक जाते हैं, तो आपको डॉक्टर से मिलने की जरूरत है। अत्यधिक थकावट या कमजोरी दिल से जुड़ी बीमारियों के संकेत हो सकते हैं।

Source: Thehealthsite

पैरों में सूजन

पैरों और टखनों में सूजन भी दिल से जुड़ी बीमारी का संकेत हो सकते हों। यह इस बात की ओर इशारा करता है कि आपका हृदय रक्त को प्रभावी ढंग से पंप नहीं कर पा रहा है।

Source: Thehealthsite

पसीना आना

बिना वर्कआउट या कोई काम किए बहुत ज्यादा पसीना आना भी दिल की बीमारी का संकेत हो सकता है। दरअसल, जब हमारा दिल ब्लड को सही तरह से पंप करने में असमर्थ होता है, तो पसीना आने लगता है।

Source: Thehealthsite

पेट दर्द या मतली

अगर आपको लंबे समय से पेट दर्द, अपच और मतली की समस्या हो रही है, ये दिल से जुड़ी बीमारी के संकेत हो सकते हैं। ऐसी स्थिति में आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

Source: Thehealthsite

खांसी

अगर आपको लंबे समय से खांसी के साथ ही सफेद या गुलाबी बलगम निकलता है, तो यह अस्वस्थ्य ह्रदय का संकेत हो सकता है। दरअसल, जब हृदय शरीर की जरूरतों को पूरा नहीं कर पाता है, तो इससे रक्त फेफड़ों में वापस रिसने लगता है।

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: दिल को मजबूत बनाने के लिए खाएं ये 8 सब्जियां

अगली वेब स्टोरी