हमारे मुंह में ढेर सारे बैक्टीरिया होते हैं, जिनकी अगर सफाई न की जाए तो आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।
09 Feb, 2023
हर 6 से 8 महीने में डेंटिस्ट के पास जाएं और अपने दांतों से लेकर मसूड़ों की जांच कराएं।
Source: Thehealthsiteआपको ऐसे फूड्स और ड्रिंक्स से दूरी बनाने की जरूरत है, जिनमें शुगर की मात्रा बहुत ज्यादा हो। ये आपके दांतों को नुकसान पहुंचाती है।
Source: Thehealthsiteआपको दिन में कम से कम दो बार तक ब्रश और फ्लॉस करने की जरूरत है। जीभ की सफाई करना न भूलें।
Source: Thehealthsiteसॉफ्ट ब्रिसल्स वाला ब्रश और फ्लुराइड वाला टूथपेस्ट ही यूज करें, जो दांतों को साफ रखने में मदद करेगा।
Source: Thehealthsiteजरूरत से ज्यादा पेस्ट आपके दांतों को ज्यादा साफ नहीं करेगा। इसलिए थोड़ी मात्रा में ही पेस्ट लेना आपके लिए सही है।
Source: Thehealthsiteजब भी खाना खाएं मुंह साफ करना न भूलें। बचा हुआ खाना मुंह में बैक्टीरिया पैदा करने का काम करता है और एसिड बनाता है।
Source: Thehealthsiteकिसी भी प्रकार के तंबाकू का इस्तेमाल न करें फिर चाहे वो चबाने वाला हो या नहीं।
Source: Thehealthsiteदांतों की साफ-सफाई के लिए जरूरी है हेल्दी डाइट लेना इसलिए ताजे फल और सब्जियों का ही सेवन करें।
Source: Thehealthsiteइस बात का ध्यान रखें कि माउथवॉश का इस्तेमाल सिर्फ बचे हुए खाने को मुंह से बाहर निकालने के लिए ही करें।
Source: Thehealthsiteपढ़ने के लिए धन्यवाद!