गर्मियों में सिर दर्द से झटपट आराम के 8 उपाय

गर्मियों में सिरदर्द की समस्या बार-बार होती है। इसके कई कारण हो सकते हैं जैसे धूप में टहलने की वजह से माइग्रेन का ट्रिगर होना, डिहाइड्रेशन या बीपी जैसी कोई क्रोनिक बीमारी। अगर आपको गर्मियों में बार-बार सिरदर्द महसूस होता है तो आप आराम के लिए (Tips for releif from migraine) ये उपाय अपना सकते हैं।

20 May, 2025

Sadhna Tiwari

धूप से बचें

गर्मियों में लू लगने या हीटस्ट्रोक के कारण भी तबियत बिगड़ सकती है और सिरदर्द जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। इसीलिए, धूप में ना जाएं।

Source: Thehealthsite

ठंडे पानी की पट्टी करें

माथे, गर्दन और पीठ पर ठंडे पानी की पट्टी रखने से सिरदर्द कम होता है।

Source: Thehealthsite

तनाव से बचें

स्ट्रेस या तनाव आपकी सिरदर्द की समस्या बढ़ा सकता है ।इसीलिए, खुद को स्ट्रेस से बचाकर रखें।

Source: Thehealthsite

अदरक की चाय

अदरक, सौंफ और पुदीने जैसी चीजों से बनी हर्बल चाय पीने से सिरदर्द कम हो सकता है।

Source: Thehealthsite

ठंडे कमरे में रहें

माइग्रेन और सिरदर्द से आराम के लिए एसी और कूलर की हवा में रहें।

Source: Thehealthsite

झपकी लें

थोड़ी देर सोने से सिर के दर्द से आराम मिल सकता है।

Source: Thehealthsite

वॉक पर जाएं

सिरदर्द होने पर खुली हवा में वॉक करने या थोड़ी देर एक्सरसाइज करने से भी आराम मिलता है।

Source: Thehealthsite

हाइड्रेटेड रहें

गर्मियों में शरीर में पानी की कमी हो जाने से भी सिरदर्द हो सकता है। इसीलिए रोजाना 8-10 गिलास पानी जरूर पिएं।

Source: Thehealthsite

Disclaimer:

हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: माइग्रेन वाले सिरदर्द को कम करने के 7 आसान उपाय

अगली वेब स्टोरी