ये 8 अच्छी आदतें बचा सकती हैं आपके आंखों की रोशनी

इस खूबसूरत सी दुनिया को देखने के लिए आंखों की रोशनी साफ और सुरक्षित होना बहुत ही जरूरी है। आंखों की रोशनी को बेहतर करने के लिए आप कुछ अच्छी आदतों को अपना सकते हैं। आइए जानते हैं किन आदतों से आंखों की रोशनी होगी बेहतर?

06 Dec, 2023

Kishori Mishra

स्क्रीन टाइम को लिमिट करना

लंबे समय तक स्क्रीन पर समय बिताने की वजह से आंखों पर इसका गहरा असर पड़ सकता है। अगर आप अपने स्क्रीन टाइम को लिमिट में रखते हैं, तो इससे आंखें स्वस्थ होंगी।

Source: Thehealthsite

पंखे या एसी की हवा से आंखों को दूर रखना

डायरेक्ट पंखे या फिर एसी की हवा से आंखों को नुकसान पहुंचता है। अगर आप इन हवाओं से आंखों को दूर रखते हैं, तो यह आपके आंखों के लिए काफी अच्छा है।

Source: Thehealthsite

आंखों का चेकअप कराना

नियमित रूप से आई चेकअप कराना भी आंखों को स्वस्थ रखना है। इससे समय रहते आपको अपने आंखों से जुड़ी परेशानी के बारे में पता चल सकता है।

Source: Thehealthsite

सोने से पहले मेकअप हटाना

सोने से पहले मेकअप उतारकर सोने की आदत भी आंखों के लिए काफी अच्छी होती है।

Source: Thehealthsite

शरीर को हाइड्रेट रखना

शरीर को हाइड्रेट रखने से आंखों की रोशनी अच्छी होती है। इसलिए रोजाना कम से कम 7 से 8 गिलास पानी जरूर पिएं।

Source: Thehealthsite

स्मोकिंग न करना

अगर आपको धूम्रपान और शराब न पीने की आदत है, तो यह आपकी आंखों के लिए बेस्ट है। इससे आंखों की रोशनी सुरक्षित रहेगी।

Source: Thehealthsite

कॉन्टैक्ट लेंस पहनकर न सोना

कॉन्टैंक्ट लेंस पहनकर सोने से आंखें डैमेज हो सकती हैं। आंखों को सुरक्षित रखने के लिए आप इसे निकालकर ही सोएं। इससे आंखों को सुरक्षित रखा जा सकता है।

Source: Thehealthsite

आई एक्सरसाइज करना

काम के दौरान या फिर फ्री समय में कुछ मिनटों के लिए अगर आप नियमित रूप से आई एक्सरसाइज करते हैं, तो यह आपकी अच्छी आदतों में से एक है। इससे आंखों की रोशनी अच्छी हो सकती है।

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: शिवलिंग से प्रेरित ये 10 नाम जो बच्चे पर रखेंगे महादेव की कृपा

अगली वेब स्टोरी