आजकल के गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण ज्यादातर लोग मोटापे का शिकार हो रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कई बार तेजी से वजन बढ़ने का कारण कोई बीमारी भी हो सकती है। आइए, जानते हैं किन बीमारियों के कारण वजन बढ़ सकता है?
22 May, 2024
हाइपोथायरायडिज्म होने पर शरीर में थायरोक्सिन हार्मोन की कमी हो जाती है, जिसके कारण वजन तेजी से बढ़ने लगता है।
Source: Thehealthsiteपीसीओडी की समस्या से जूझ रही महिलाओं का वजन तेजी से बढ़ सकता है। इसके अलावा, उन्हें थकान, कमजोरी और अनियमित पीरियड्स की समस्या भी हो सकती है।
Source: Thehealthsiteलिवर सिरोसिस होने पर शरीर में अपशिष्ट पदार्थ जमा होने लगते हैं, जिसके कारण शरीर का वजन तेजी से बढ़ने लगता है।
Source: Thehealthsiteतेजी से वजन बढ़ने का कारण तनाव भी हो सकता है। शरीर में स्ट्रेस हार्मोन का स्तर ज्यादा होने के कारण क्रेविंग्स ज्यादा होती है। ऐसे में, ज्यादा खाने से वजन बढ़ने लगता है।
Source: Thehealthsiteकब्ज की परेशानी से जूझ रहे मरीजों के लिए कलौंजी और शहद हेल्दी हो सकता है। इससे मल त्याग को आसान किया जा सकता है।
Source: Thehealthsiteअगर आपको नींद न आने की समस्या है, तो आप मोटापे का शिकार हो सकते हैं। नींद पूरी न हो पाने के कारण भी शरीर का वजन तेजी से बढ़ने लगता है।
Source: Thehealthsiteकिडनी खराब होने के कारण शरीर में अतिरिक्त तरल पदार्थ जमा होने लगता है, जिसके कारण शरीर का वजन बढ़ सकता है।
Source: Thehealthsiteडायबिटीज से पीड़ित लोगों का वजन तेजी से बढ़ता है। अगर आपका वजन लगातार बढ़ रहा है, तो अपने ब्लड शुगर लेवल की जांच करवाएं।
Source: Thehealthsiteपढ़ने के लिए धन्यवाद!