बच्चेदानी में इन्फेक्शन होने पर शरीर देता है ये 8 संकेत

Uterus infection Signs : बच्चेदानी में इन्फेक्शन की शिकायत होने पर महिलाओं को कई तरह के संकेत दिख सकते हैं। आइए जानते हैं इन संकेतों के बारे में-

15 Sep, 2024

Kishori Mishra

पेट के निचले हिस्से में होता है दर्द

बच्चेदानी में इन्फेक्शन की स्थिति में महिलाओं को पेट के निचले हिस्से में काफी दर्द हो सकता है। यह दर्द हल्का-हल्का या फिर कभी-कभी असहनीय हो सकता है।

Source: Thehealthsite

कई बार पेशाब आना

बच्चेदानी में इन्फेक्शन की परेशानी होने पर महिलाओं को बार-बार पेशाब आने की शिकायत हो सकती है। ऐसे में एक बार एक्सपर्ट की मदद लेनी चाहिए।

Source: Thehealthsite

पेट में बनने लगता है गैस

बच्चेदानी में इन्फेक्शन होने पर कई बार महिलाओं को पेट में गैस, अपच जैसी परेशानी भी हो सकती है।

Source: Thehealthsite

वजाइना से बदबू आना

वजाइना से बिना वजह बदबू आना भी बच्चेदानी में इन्फेक्शन का संकेत हो सकता है। ऐसे लक्षणों को लंबे समय तक इग्नोर करने से बचें।

Source: Thehealthsite

पेशाब करते समय दर्द होना

बच्चेदानी में इन्फेक्शन होने पर महिलाओं को पेशाब करने के दौरान काफी दर्द हो सकता है।

Source: Thehealthsite

ब्लीडिंग होना

पीरियड्स के बाद भी या फिर पीरियड्स से पहले आपको काफी ज्यादा ब्लीडिंग हो रही है, तो यह बच्चेदानी में इन्फेक्शन या फिर किसी अन्य तरह की परेशानी की ओर इशारा करता है।

Source: Thehealthsite

संबंध बनाते समय परेशानी

बच्चेदानी में इन्फेक्शन होने की स्थिति में महिलाओं को संबंध बनाने के दौरान काफी दर्द हो सकता है।

Source: Thehealthsite

बुखार आना

कुछ महिलाओं को बच्चेदानी में इन्फेक्शन होने पर बुखार आ सकता है। अगर आपको बिना कारण बार-बार बुखार आ रहा है, तो एक बार जांच जरूर करा लें।

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: इन 8 संकेतों से समझ जाएं बच्चेदानी में हो चुका है इन्फेक्शन

अगली वेब स्टोरी