फैटी लिवर की समस्या होने पर शरीर में कुछ लक्षण दिखाई दे सकते हैं. आइए, जानते हैं इन लक्षणों के बारे में विस्तार से -
03 Dec, 2024
फैटी लिवर के कारण शरीर में पानी जमा होने लगता है, जिससे हाथ-पैरों में सूजन की परेशानी हो सकती है। इसे मेडिकल भाषा में एडिमा कहते हैं।
Source: Thehealthsiteफैटी लिवर के कारण शरीर में बिलीरुबिन का लेवल बढ़ने लगता है, जिससे पेशाब का रंग गहरा पीला या भूरा हो सकता है।
Source: Thehealthsiteत्वचा और आंखों में पीलापन दिखाई देना फैटी लिवर का संकेत हो सकता है। दरअसल, लिवर फैटी होने के कारण शरीर में बिलीरुबिन लेवल बढ़ता है, जिससे आंखें और त्वचा पीली नजर आने लगती हैं।
Source: Thehealthsiteफैटी लीवर होने पर भूख कम लगती है। साथ ही, इसके कारण पाचन तंत्र भी प्रभावित हो सकता है।
Source: Thehealthsiteफैटी लीवर की समस्या होने पर वजन बिना कारण भी अचानक बढ़ या घट सकता है।
Source: Thehealthsiteअगर आप बिना काम किए भी थकान महसूस करते हैं, तो यह फैटी लिवर खराब की ओर संकेत कर सकता है।
Source: Thehealthsiteफैटी लिवर होने पर अक्सर पेट के ऊपरी हिस्से में हल्का या तेज दर्द महसूस हो सकता है।
Source: Thehealthsiteफैटी लीवर होने पर पेट में सूजन की समस्या हो सकती है, जिसे एब्डोमिनल ब्लोटिंग भी कहा जाता है।
Source: Thehealthsiteयह खबर केवल सामान्य जानकारी के लिए है, अगर आपको किसी तरह की कोई भी समस्या है तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
Source: Thehealthsiteपढ़ने के लिए धन्यवाद!